फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: कल से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, 19 से बारिश की संभावना

Sat, 17 Feb 2024 03:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
चरखी दादरी में  खेतों में खड़ी गेहूं की फसल। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। क्षेत्र में सुबह हल्का कोहरा छाया। बाद में दिनभर मौसम साफ रहा और धूप खिली। मौसम विभाग के अनुसार 19 से 21 फरवरी के बीच पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हल्की से माध्यम दर्जे की बारिश होने का अनुमान है।
विज्ञापन

फरवरी प्रथम सप्ताह से ठंड का प्रकोप कम हो रहा है। सवा माह तक कड़ाके की ठंड झेलने के बाद अब मौसम काफी ठीक हो गया है। अब तो सुबह-शाम के समय ही ठंड का असर बन रहा है। दिन में अच्छी धूप खिल रही है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 18 फरवरी रात से एक मध्यम वर्ग का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसकी वजह से 19 से 21 के बीच बादल छाए रहेंगे।
गरज-चमक बीच हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने का अनुमान है। हवा के दबाव के साथ सीमित स्थानों पर ओलावृष्टि होने के भी आसार हैं। इस समय रबी की फसलों का विकास एवं वृद्धि ठीक प्रकार से हो रही है। सरसों में फलियां आने लगी हैं। मार्च प्रथम सप्ताह सरसों की फसल पक कर तैयार हो जाएंगी। जनवरी में कोहरा पड़ने और धूप न खिलने की वजह से फसलों पर थोड़ा प्रतिकूल असर जरूर पड़ा, लेकिन अब स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें