फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: खराब फसल के मुआवजे के लिए उप मंडल अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Sat, 17 Feb 2024 03:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। ठंड, धुंध, मर्गोजा, सफेद रतुआ आदि से सरसों और गेहूं की फसलों में 70 प्रतिशत से अधिक नुकसान हो चुका है। इसलिए सरकार को तुरंत प्रभाव से गिरदावरी करवा कर किसानों को उचित मुआवजा देना चाहिए।
विज्ञापन

इसके लिए सुरेंद्र पहलवान के नेतृत्व में पहुंचे भाकियू प्रतिनिधिमंडल ने उपमंडल अधिकारी नवीन कुमार को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। उन्होंने खराब फसलों की विशेष गिरदावरी करवा मुआवजा दिलाने की मांग की। एमएसपी खरीद गारंटी कानून मोर्चा संयोजक जगबीर घसौला ने भी प्रेस को जारी बयान में यही मांग दोहराई।
उन्होंने बाजरा भावांतर भरपाई का बकाया भुगतान भी मांगा। कहा कि आंदोलनरत किसानों पर बरती जा रही दमनकारी नीतियों का विरोध करने के लिए 21 फरवरी को सुबह 11 बजे शहर के रोज गार्डन में जिलास्तरीय बैठक का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने सभी किसानों से इस बैठक में पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मांग पूरी होने तक आंदोलन किया जाएगा। इसके लिए कई अन्य संगठनों का भी समर्थन मिल रहा है। इसके लिए कई संगठनों से संपर्क भी किया गया है। इस मौके पर प्रदेश महासचिव रणबीर फौजी, मीडिया प्रभारी रविंद्र कुमार, मास्टर दयानंद, दिलबाग सांगवान, ओम धानक, रोबिन, प्रताप सिंह, सोमबीर, अमित कुमार, ऋषि राज समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें