फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: मौसम का बदला मिजाज, एक्यूआई 132 पर आने से प्रदूषण से मिली राहत, ग्रैप-3 की पाबंदियां हटीं

Tue, 17 Nov 2026 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
 सृुबह के समय छाई धुंध
विज्ञापन
चरखी दादरी। उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं के चलते जिले में मौसम का मिजाज बदल गया है। दिन और रात के तापमान में गिरावट आने से ठंड का असर बढ़ने लगा है। मंगलवार को जिले का न्यूनतम तापमान गिरकर 13.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जबकि अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

दो दिन पहले अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस था। इस तरह न्यूनतम तापमान में 6.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। सुबह के समय हल्की धुंध छाने से लोगों को ठंडक का अधिक अहसास हुआ।

दूसरी तरफ वायु गुणवत्ता में सुधार होने से जिले के लोगों को प्रदूषण से राहत मिली है। जिले का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) घटकर 132 पर पहुंच गया है। प्रदूषण का स्तर कम होने के बाद वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने तत्काल प्रभाव से ग्रैप-3 की पाबंदियां हटाने के आदेश जारी कर दिए हैं। ये प्रतिबंध 6 नवंबर को लागू किए गए थे। एक्यूआई में गिरावट से निर्माण कार्यों और अन्य गतिविधियों को भी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार पश्चिमी मौसम प्रणाली के प्रभाव से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में हल्की बारिश व बूंदाबांदी हुई। इसके बाद पश्चिमी मौसम प्रणाली के आगे निकलने पर हिमाच्छादित पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाली उत्तरी ठंडी हवाओं ने हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली के तापमान में गिरावट ला दी है। आगामी दिनों में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी जारी रह सकती है, जबकि मैदानी इलाकों में 22 नवंबर तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की संभावना है।
येलो अलर्ट जारी
उन्होंने बताया कि उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते दिन और रात के तापमान में गिरावट जारी रह सकती है। वातावरण में मौजूद नमी और शांत हवाओं के कारण सुबह के समय हल्की धुंध और कोहरा भी छा सकता है। भारतीय मौसम विभाग ने इस संबंध में पूरे क्षेत्र के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें