फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: घर में घुसे चोर, मोबाइल चला रही बहू को बेहोश कर उड़ा ले गए नकदी और गहने

Tue, 17 Nov 2026 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर के वार्ड नंबर 20 में घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में चोरी का मामला सामने आया है। चोरों ने घर से लाखों के गहने और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। हैरानी की बात यह है कि जब घर में चोरी हो रही थी तब घर की बहू मीनाक्षी बेडरूम में मौजूद थीं।
विज्ञापन

पीड़ित मीनाक्षी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि चोरी के वक्त वह बिस्तर पर लेटकर अपना मोबाइल फोन चला रही थीं। इसी दौरान अचानक कोई पीछे से आया और उनके चेहरे पर कपड़ा रख दिया जिसके बाद वह अचेत (बेहोश) हो गईं। बेहोश होने के बाद मीनाक्षी ने जो गहने पहने थे उन्हें भी निकाल ले गए।
मीनाक्षी के मुताबिक उन्हें तब होश आया जब उनके डेढ़ साल के बच्चे ने उनके ऊपर उल्टी कर दी। बच्चा रोया और उल्टी की तब जाकर उनकी आंख खुली। हालांकि उस समय भी वह पूरी तरह सामान्य नहीं थीं। जब उन्होंने खुद को थोड़ा संभाला तो देखा कि कमरे की अलमारी खुली पड़ी थी और कपड़े बिखरे हुए थे। इसके बाद उन्होंने दूसरे कमरे में जाकर देखा तो वहां भी सारा सामान अस्त-व्यस्त मिला। घटना के बाद घबराई महिला ने तुरंत अपने पति को फोन कर घर बुलाया। चोरी में 25 से 30 लाख रुपये के नुकसान का अंदेशा लगाया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित परिवार ने पुलिस पुलिस को शिकायत देकर जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार करने और चोरी गया सामान बरामद करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें