फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पांच से सात अक्तूबर तक सीमित भागों में हल्की बारिश होने का अनुमान

Sat, 05 Oct 2024 03:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
- शुक्रवार दोपहर को छाए आसमान में बादल, अधिकतम तापमान 37 तो न्यूनतम दर्ज किया गया 25 डिग्री
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। क्षेत्र में शुक्रवार को दोपहर तक मौसम साफ रहा उसके बाद हल्के बादल छा गए। अधिकतम तापमान 37 व न्यूनतम 25 डिग्री दर्ज किया गया। हवा की गति 10 किलोमीटर प्रति घंटा रही। वातावरण में नमी की मात्रा 42 प्रतिशत रही। मौसम विभाग के अनुसार पांच से सात अक्तूबर तक कहीं-कहीं बूंदाबांदी एवं हल्की बारिश हाेने का अनुमान है।
विज्ञापन

बता दें कि गत 13 सितंबर के बाद जिला में बारिश नहीं हुई है। पिछले एक सप्ताह से पश्चिमी हवा चलने से मौसम साफ बना रहा। हालांकि, मानसून की विदाई हो चुकी है। अब पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से पांच से सात अक्तूबर के दौरान सीमित भागों में बूंदाबांदी एवं हल्की बारिश होने की आशंका है। उधर, किसान खरीफ सीजन की बाजरा की कटाई व कढ़ाई के काम में जुटे हैं। बारिश होने पर कटाई का काम बाधित हो सकता है।
विज्ञापन

फोटो 34
शुक्रवार दोपहर दादरी शहर में छाए बादल। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें