- दादरी और बाढड़ा हलके में 281 जगहों पर बनाए गए केंद्रों पर आज सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगा मतदान, शुक्रवार को रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां
- दादरी हलके से 18 तो बाढड़ा हलके से 15 प्रत्याशी मैदान में, अर्धसैनिक बल और पुलिस के 2500 जवान संभालेंगे सुरक्षा की कमान
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। दादरी और बाढड़ा हलके के 4,06,316 मतदाता आज 33 प्रत्याशियों का भाग्य तय करेंगे। सुबह 7 से शाम 6 बजे तक दोनों हलकों के 484 बूथों पर मतदान होगा। इसके मद्देनजर जिला प्रशासन ने शुक्रवार दोपहर बाद पोलिंग पार्टियों को बूथों के लिए रवाना कर दिया। सभी मतदान बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध रहेंगे। क्रिटिकल बूथों पर अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे।
बता दें कि 14वें विधानसभा चुनाव में दादरी हलके से 18 तो बाढड़ा हलके से 15 प्रत्याशी मैदान में हैं। दादरी हलके से दो महिला प्रत्याशी हैं जबकि बाढड़ा हलके से एक भी महिला प्रत्याशी इस बार मैदान में नहीं है। दोनों हलकों में कई दिग्गज नेताओं की साख दांव पर लगी है। हालांकि, जजपा को छोड़कर ज्यादातर पार्टियों ने नए चेहरों पर दांव खेला है। 3 अक्तूबर शाम 5 बजे चुनाव प्रचार थमने तक सभी प्रत्याशियों ने मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए पूरी ताकत झोंकी।
दादरी हलके में 245 और बाढड़ा हलके में 239 बूथों पर मतदान होना है। ये 484 मतदान केंद्र 281 जगहों पर बनाए गए हैं। दादरी हलके की पोलिंग पार्टियों को जनता कॉलेज से जबकि बाढड़ा हलके की पोलिंग पार्टियों को जेडीकेडीई स्कूल के स्ट्रॉग रूम से ईवीएम दी गईं। ईवीएम वितरण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. राहुल नरवाल, एसपी पूजा वशिष्ठ, दादरी रिटर्निंग अधिकारी नवीन कुमार, बाढड़ा रिटर्निंग अधिकारी सुरेश दलाल समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान 7 बजे शुरू होगा और उससे 90 मिनट पहले मॉक पोल करवाया जाएगा।
- 2.14 लाख पुरुष तो 1.92 लाख महिला मतदाता
दोनों हलकों में 2,14,072 पुरुष, 1,92,243 महिला और एक मंगलामुखी समाज का मतदाता है। बाढड़ा विधानसभा में 1,97,966 और दादरी विधानसभा में 2,08,350 मतदाता हैं। दादरी विधानसभा में 98,599 महिला और 1,09,751 पुरुष मतदाता हैं। इसी प्रकार बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र में 93,644 महिला, 1,04,321 पुरुष और एक मंगलामुखी समाज का मतदाता है।
किस श्रेणी के जिले में कितने मतदाता
जिले में 201 मतदाता ऐसे हैं, जिनकी आयु 100 वर्ष से अधिक है। 5105 मतदाता ऐसे हैं, जिनकी आयु 85 वर्ष से 100 वर्ष के बीच है। जिले में 18-19 वर्ष के युवा मतदाताओं की संख्या 11,458 है। जिले में 2423 दिव्यांग और 7858 सर्विस मतदाता भी हैं।
हलकावार बात करें तो दादरी विधानसभा क्षेत्र में 100 वर्ष से अधिक आयु के 85, 85 से 100 वर्ष आयु के 2410 मतदाता, 18-19 वर्ष आयु के 5737 मतदाता हैं। बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र में 100 वर्ष से अधिक आयु के 116, 85 से 100 वर्ष की आयु के 2695 और 18-19 वर्ष की आयु के 5721 मतदाता हैं।
- दोनों विधानसभा क्षेत्र में यूं बनाए गए हैं मतदान केंद्र
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि दादरी विधानसभा क्षेत्र में 135 और बाढड़ा में 146 स्थानों पर मतदान केंद्र बनाए गए हैं। दादरी विधानसभा में एक स्थान पर पांच मतदान केंद्र, 7 स्थानों पर चार-चार मतदान केंद्र, 21 स्थानों पर तीन-तीन मतदान केंद्र, 43 स्थानों पर दो-दो मतदान केंद्र और 63 स्थानों पर एक-एक मतदान केंद्र हैं। इसी प्रकार, बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र में एक स्थान पर पांच मतदान केंद्र, पांच स्थानों पर चार-चार मतदान केंद्र, 13 स्थानों पर तीन-तीन मतदान केंद्र, 48 स्थानों पर दो-दो मतदान केंद्र और 79 स्थानों पर एक-एक मतदान केंद्र हैं।
- राजनीतिक दलों के ये प्रत्याशी मैदान में
हलका- कांग्रेस- भाजपा- जजपा/आसपा- इनेलो/बसपा- आम आदमी पार्टी
दादरी- मनीषा सांगवान-सुनील सांगवान- राजदीप फोगाट- आनंद श्योराण- धनराज कुंडू
बाढड़ा- सोमवीर श्योराण- उमेद पातुवास-कर्नल यशवीर सिंह- विजय पंचगाव- राकेश चांदवास
- इन निर्दलीय प्रत्याशियों की साख भी दांव पर
दादरी हलके में नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन अजीत फोगाट कांग्रेस से बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, दादरी हलके से ही नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन संजय छपारिया भाजपा से टिकट न मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। बाढड़ा हलके की बात करें तो सोमवीर घसौला कांग्रेस से टिकट न मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। इन तीनों प्रत्याशियों की साख भी दांव पर रहेगी।
वर्सन:
दोनों हलकों में विधानसभा चुनाव शांतिपूर्व ढंग से संपन्न करवाया जाएगा। प्रशासन पूर्णतया मुस्तैद है। पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों के लिए शुक्रवार को रवाना कर दिया गया है।
-डॉ. राहुल नरवाल, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त
वर्सन :
मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। अर्धसैनिक बल और पुलिस जवानों की ड्यूटी लगा दी गई है। वहीं, पुलिस का खुफिया तंत्र भी पूर्णतया अलर्ट है। यह हर गतिविधि पर नजर रख रहा है।
-पूजा वशिष्ठ, पुलिस अधीक्षक, चरखी दादरी
फोटो 11
दादरी हलके से कांग्रेस प्रत्याशी मनीषा सांगवान।
फोटो 12
दादरी हलके से भाजपा प्रत्याशी सुनील सांगवान
फोटो 13
दादरी हलके से जजपा-आसपा प्रत्याशी राजदीप फोगाट।
फोटो 14
दादरी हलके से इनेलो-बसपा प्रत्याशी आनंद श्योराण।
फोटो 15
दादरी हलके से आम आदमी पार्टी प्रत्याशी धनराज कुंडू।
फोटो 16
बाढड़ा हलके से कांग्रेस प्रत्याशी सोमवीर श्योराण।
फोटो 17
बाढड़ा हलके से भाजपा प्रत्याशी उमेद पातुवास।
फोटो 18
बाढड़ा हलके से जजपा-आसपा प्रत्याशी यशवीर सिंह।
फोटो 19
बाढड़ा हलके से इनेलो-बसपा प्रत्याशी विजय पंचगांव।
फोटो 20
बाढड़ा हलके से आप प्रत्याशी राकेश चांदवास।
फाेटो 21
दादरी जनता कॉलेज में ईवीएम की जांच करती पोलिंग टीम। संवाद
फोटो 22
ईवीएम लेकर मतदान बूथ पर रवाना होती पोलिंग पार्टी। संवाद