फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बारिश से गलियों और सड़कों पर जलभराव

Sun, 14 Apr 2024 03:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
चरखी दादरी में पूर्ण मार्केट के पिछली तरफ गली में भरा बारिश का पानी।
विज्ञापन
चरखी दादरी। एक घंटे की बारिश से शहर में जलभराव होने से लोगों को परेशानी हुई। नगर के विभिन्न भागों में सीवर लाइनें बिछाने का काम चल रहा है। ऐसे में और भी दिक्कत बढ़ गई है। सीवर लाइनें पानी से भर गईं हैं जिससे काम में भी बाधा आएगी। कई भागों में सीवर बैक मार गए जिससे गलियों और सड़कों पर पानी भर गया। नगर में एक माह पहले डीसी के निर्देश पर मेन सीवर नालों की सफाई करवाई गई थी। इस कारण नालों के जरिये पानी की निकासी हो गई। इससे अब बारिश में लोगों को काफी राहत मिली है।
विज्ञापन

शहर में शनिवार को 3:10 बजे तेज हवाओं के झोंकों के साथ बारिश शुरू हुई जो करीब एक घंटे तक चली। इससे शहर के निचले भागों में पानी भर गया। रोहतक रोड, फव्वारा चौक, लाजपतराय चौक, तिकोना पार्क, नगर परिषद परिसर, जांगड़ा मार्केट, मेन बाजार सहित कई भागों में पानी भर गया। हालांकि मेन बाजारों में भी कुछ दिन पहले नई सीवर लाइनें बिछाई गईं हैं जिससे लोगों को सुविधा मिली। बारिश के बाद विभाग ने मोटरों के जरिये पानी का उठान शुरू कर दिया। बारिश की वजह से दुकानदारों को भी परेशानी हुई। जलभराव होने से आम लोगों को दिक्कत जरूर हुई।
गर्मी से मिली राहत
शनिवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया था जिससे मौसम में तपिश बढ़ने लगी थी। बारिश होने से अब लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम खुशगवार हो गया है। तापमान में गिरावट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें