फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: मच्छर जनित बीमारियों का खतरा बढ़ा, बरतें सावधानी

Sat, 06 Sep 2025 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। भारी बारिश के कारण जगह-जगह जलभराव और गंदगी होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है। इससे मच्छर जनित रोग जैसे मलेरिया, डेंगू आदि के संक्रमण का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में मच्छरों से होने वाली बीमारियों से सावधान रहने और स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सलाह को भी अपनाने की जरूरत है।
विज्ञापन


उपायुक्त मुनीश शर्मा ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि सभी अपने घर के आस-पास और घर के अंदर मच्छरों के पनपने के स्थान या घरों के आस-पास होने वाले जलभराव, गमलों एवं पशु-पक्षियों के पानी पीने के पात्रों एवं घरों की छतों पर रखीं अनुपयोगी वस्तुओं का समुचित निस्तारण करने की कोशिश करें। नागरिक बारिश के मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए सावधानी बरतें।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा नागरिकों का स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए सलाह दी है ताकि वे इन बीमारियों से बच सकें। मच्छरों से बचने के लिए पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें व सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें। बुखार होने पर निकट के स्वास्थ्य केंद्र पर रक्त की जांच एवं उपचार कराएं। स्वयं से कोई दवा लेकर सेवन न करें।
विज्ञापन




इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

चिकित्सकों के अनुसार मलेरिया में तेज बुखार से ठंड लगना, उल्टी दस्त, तेज पसीना आना तथा शरीर का तापमान सामान्य से बढ़ जाना, सिर दर्द, शरीर में जलन और मलेरिया में बुखार आने पर शरीर में कमजोरी होना आदि बीमारी के लक्षण हैं। इन लक्षणों को नजरअंदाज न करें। ऐसे ही डेंगू बीमारी की शुरुआत तेज बुखार और सिरदर्द व पीठ में दर्द से होती है। शुरू के दिनों में शरीर के जोड़ों में दर्द होता है। आंखें लाल हो जाती हैं।



यह उपाय अपनाकर कर सकते हैं बचाव

मलेरिया से बचाव के लिए घर के आसपास नीम के पत्ती का धुआं करें। अपने घर के नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर रक्त की जांच अवश्य करवाएं। बुखार होने पर तुरंत इसकी जांच कराएं। जांच में मलेरिया पाया जाता है तो पूरे 14 दिन तक दवा खाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें