फोटाे गांव बिलावल में जलभराव से परेशान ग्रामीण रोष जताते हुए। संवाद
- बिलावल गांव में पानी की निकासी न होने से ग्रामीणों को झेलनी पड़ रहीं परेशानियां, प्रशासन से लगाई समाधान की गुहार
संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। उपमंडल के गांव बिलावल में निकासी के पुख्ता प्रबंध न होने से गली में पानी भरा हुआ है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। शुक्रवार को ग्रामीणों ने व्यवस्थाओं पर नाराजगी जाहिर करते हुए रोष प्रदर्शन किया और प्रशासन से समस्या के समाधान की मांग की।
ग्रामीण रमेश, शमशेर सिंह, राममेहर सिंह, विकास, धर्मेंद्र, सत्यवान आदि ने कहा कि गांव की गली का लेवल सही नहीं होने के कारण बारिश के पानी की निकासी नहीं हो पाती है। इससे कई बार तो पानी घरों के अंदर तक पहुंच जाता है। अब भी कई दिनों से घरों के सामने दूषित पानी भरा हुआ है। इससे माहौल दुर्गंधमय बना है। इसके साथ ही ग्रामीणों को बीमारियों का शिकार होने का भय भी सता रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि जलभराव से उनके मकानों को भी नुकसान पहुंच रहा है और अधिकारी सुध नहीं ले रहे। विभाग की नजरअंदाजी से खफा होकर लोगों ने नारेबाजी कर रोष जताया। उन्होंने बताया कि स्कूल आने-जाने में भी विद्यार्थियों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है।
वर्सन
ग्राम पंचायत ने इस गली निर्माण के लिए खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय को प्रस्ताव दे रखा है। जल्द ही गली का निर्माण करवाकर समस्या का स्थायी समाधान कर दिया जाएगा।
-अनिल, सरपंच प्रतिनिधि, बिलावल