फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: गामड़ी क्षेत्र की सड़क और उसके दोनों तरफ जलभराव, लोग परेशान

विज्ञापन
चिड़िया मोड़ की ओर जाने वाली सड़क पर और उसके दोनों तरफ जमा पानी। संवाद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

चरखी दादरी। वार्ड-12 स्थित गामड़ी क्षेत्र में शिव मंदिर से चिड़िया मोड़ की ओर जाने वाली सड़क पर पिछले दो महीनों से जलभराव की समस्या बनी हुई है। इस मार्ग से रोजाना हजारों लोगों का आना-जाना होता है। यह सड़क चिड़िया मोड़ के साथ-साथ सब्जी मंडी और अनाज मंडी की ओर भी जाती है। ऐसे में यहां पानी जमा रहने से राहगीरों और वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
जलभराव की समस्या को अमर उजाला के 24 और 27 सितंबर के संस्करण में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। इसके बाद संबंधित विभाग हरकत में आया और जनस्वास्थ्य विभाग ने जलनिकासी के लिए कुछ कार्रवाई भी की। हालांकि, इससे सड़क के बीच का कुछ हिस्सा तो साफ हो गया लेकिन दोनों किनारों पर अब भी पानी जमा है। इससे दुर्गंध और मच्छरों की समस्या खड़ी हो रही है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों राजकुमार, अनसूईया, मुकेश, अमित, विक्की आदि का कहना है कि विभाग ने समस्या के जल्द समाधान का दावा किया था लेकिन 15 दिन बीत जाने के बाद भी स्थिति में कोई खास सुधार नहीं हुआ है। जलभराव की वजह से पैदल चलने वालों को कीचड़ और फिसलन का सामना करना पड़ता है। वहीं, वाहन चालकों के लिए भी यह मार्ग जोखिम भरा बना हुआ है।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों ने आरोप लगाया कि प्रशासनिक लापरवाही और समय पर उचित कदम न उठाने के कारण यह समस्या लगातार बनी हुई है। कई बार शिकायतें करने के बावजूद भी स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। लोगों की मांग है कि सड़क की समुचित मरम्मत करवाई जाए और जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त की जाए ताकि आने वाले दिनों में इस तरह की समस्या न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें