फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: गामड़ी क्षेत्र की सड़क पर भरे पानी की निकासी के लिए लगवाईं मोटरें

Tue, 30 Sep 2025 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
बारिश के पानी निकासी के लिए जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से बिछाई गई पाइप लाइन। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। वार्ड-12 स्थित गामड़ी क्षेत्र से चिड़िया मोड़ और महेंद्रगढ़-नारनौल की तरफ जाने वाली सड़क पर डेढ़ माह से बारिश का पानी भरा हुआ था। इससे स्थानीय लोगों व राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
लोगों की इस समस्या को देखते हुए अमर उजाला के 24 सितंबर के संस्करण में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की गई थी। इस पर संज्ञान लेते हुए जनस्वास्थ्य विभाग ने निकासी के लिए पाइपलाइन बिछवाकर पानी निकलवाना शुरू किया। संबंधित विभाग के अधिकारियों का कहना है कि दो-तीन दिन में क्षेत्र में भरे पानी को निकाल दिया जाएगा। इसके बाद स्थानीय लोगों को राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी राजकुमार, मुकेश, अनसूईया, मोनू आदि ने कहा कि इस सड़क पर पिछले डेढ़ माह से जलभराव की स्थिति है। मुख्य सड़क होने के कारण इससे गुजरने वाले लोगों को या तो दूषित पानी से गुजरना पड़ रहा था या फिर दूसरा रास्ता अपनाना पड़ रहा था।
विज्ञापन

लोगों के अनुसार, दूषित पानी के चलते कॉलोनी में दुर्गंध का माहौल बना रहता था। सड़क से पानी निकासी की मांग लेकर वे कई बार जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को समस्या से अवगत करवा चुके थे। इस बारे में वे वार्ड के पार्षद से लेकर नगर परिषद के चेयरमैन तक को अवगत करवा चुके थे।
अधिकारी हर बार उन्हें जल्द पानी निकासी का आश्वासन देकर भेज देते थे। अब पानी की निकासी शुरू होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें