फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: नहरों में पानी 31 जनवरी को छोड़ा जाएगा मेन हेड से, 900 क्यूसेक की भेजी है मांग

Wed, 29 Jan 2025 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के 60 जलघर 90 प्रतिशत तक हो चुके हैं खाली, जनस्वास्थ्य विभाग राशनिंग कर चला रहा काम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिले की नहरों में 31 जनवरी को मेन हेड से पानी छोड़ा जाएगा। इस समय जलघरों में पानी डाले जाने की सख्त जरूरत बनी हुई है। सिंचाई विभाग ने 900 क्यूसेक पानी का इंडेंट भेजा है। सभी जलघर 90 प्रतिशत खाली हो गए हैं। जिले भर में 60 से ज्यादा जलघर हैं।
जिले के 167 गांवों में जलघरों के जरिये पेयजल आपूर्ति की जाती है। सभी जलघर नहरों से ही भरे जाते हैं। इस बार फसल की सिंचाई के लिए भी नहरी पानी की इतनी ज्यादा जरूरत नहीं है क्योंकि गत दिनों हुई बारिश से सिंचाई की पूर्ति हो चुकी है। सरसोंं में तो सिंचाई की कत्तई जरूरत नहीं है। सरसों की फसल पकाव की अवस्था में पहुंच गई है।
विज्ञापन

शहर के अलावा, गांव घसोला, मंदोला, कलियाणा, जावा, चांगरोड, दातोली, ढाणी फोगाट, चिड़िया, पांडवान, जावा, पालड़ी, मिसरी, बौंदकलां, अचीना, रानीला, इमलोटा, चरखी, पैंतावास, झोझूकलां, मंदोला, घिकाड़ा, सांवड़ व सांजरवास आदि जलघरों में नहरों से ही पानी भरा जाता है।
चरखी दादरी के लिए 950 क्यूसेक पानी की जरूरत है। सिंचाई विभाग ने पंप व मोटरों आदि को अपडेट कर दिया है। मेन हेड से 31 जनवरी को 900 क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा। एक फरवरी को पानी जिले की नहरों में पहुंच जाएगा। नहरी पानी की जरूरत आने वाले सालों में और बढ़़ने वाली है। अब सरकारी पेयजल आपूर्ति पूरी तरह से नहरी पानी पर ही निर्भर है। जलघरों की संख्या भी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

- 75 जोहड़ों को भी भरा जाता है नहरी पानी से
जिले की मेन बधवाना, मैहड़ा, बौंद कलां डिस्ट्रीब्यूटरी व लोहारू कैनाल प्रमुख हैं। जिले भर में 75 से ज्यादा जोहड़ विभिन्न नहरों से भरे जाते हैं। जिले के नहरी पानी का टर्न 24 दिन का है। एक फरवरी को पानी पहुंच जाएगा। इस बार सरसों, गेहूं व जौ में सिंचाई की इतनी जरूरत नहीं है।

वर्सन:
900 क्यूसेक पानी की मांग भेजी गई है। समय रहते सभी जलघरों को भरा जाएगा। 16 दिन के लिए पानी मिलना है। तब तक सभी जलघर भर दिए जाएंगे।
-सतेंद्र कुमार, एक्सईएन, सिंचाई विभाग
फोटो 34
खाली पड़ी जिले की लोहारू नहर। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें