फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 15 मार्च से शुरू होगी घिकाड़ा जलघर से पानी की सप्लाई, लाइन का काम जारी

Thu, 05 Feb 2026 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
पेयजल लाइन बिछाने के लिए मंगवाए गए पाइप ।  - फोटो : 1
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। शहर की पेयजल व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग बूस्टिंग स्टेशनों तक घिकाड़ा जलघर का पानी पहुंचाने के लिए दो हजार मीटर लंबी पाइप लाइन बिछवाने का काम कर रहा है। विभाग के अधिकारियों का दावा हैं कि 15 मार्च तक शहर की पेयजल संबंधी समस्याओं का स्थायी समाधान हो सकेगा।
इसके लिए एजेंसियां लगातार योजनाओं पर काम कर रही हैं। पाइप लाइन बिछाने के बाद संबंधित बूस्टिंग स्टेशनों से जुड़े 10 हजार से अधिक लोगों को पर्याप्त पेयजल मिल सकेगा। गांव घिकाड़ा में बनाए गए जलघर से का पानी शहर के रोजगार्डन व पुराना अस्पताल बूस्टिंग स्टेशनों तक पहुंचाने की कवायद शुरू की गई है। परियोजना के तहत जनस्वास्थ्य विभाग रोजगार्डन में बने बूस्टिंग स्टेशन से मेजबान चौक तक 1200 मीटर लंबी, वहीं मेजबान चौक से पुराना अस्पताल बूस्टिंग स्टेशन तक 800 मीटर पाइप लाइन बिछवाने का कार्य कर रहा है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पहले जहां इन बूस्टिंग स्टेशनों में चंपापुरी जलघर से पानी की सप्लाई होती थी, वहीं अब इन पाइप लाइन बिछाने के बाद दोनों जलघरों से पानी पहुंच सकेगा। जिससे लोगों को पेयजल संबंधी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। दो हजार मीटर लंबी पाइप लाइन बिछाने के बाद क्षेत्रों से जुड़े 10 हजार लोगों को पर्याप्त पानी मुहैया हो सकेगा।
विज्ञापन

इन कॉलोनियों को मिलेगा फायदा: घिकाड़ा जलघर से पानी की सप्लाई शुरू होने के बाद एमसी कॉलोनी, पूर्ण नगर, मेजबान चौक, लोहारू रोड, पुराना अस्पताल बैक साइड आदि कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को पर्याप्त पानी मिल सकेगा। यहां पर निरंतर लोग पेयजल समस्याओं से जूझ रहे थे। दूषित पानी की सप्लाई इन क्षेत्रों में आम हो गई थी। अब लोगों को इन पाइपलाइनों को जोड़ने के बाद स्वच्छ पानी मिल सकेगा।
विज्ञापन

वर्सन : 15 मार्च तक शहर में बनी पेयजल की समस्या का स्थाई समाधान हो जाएगा। इसके लिए विभाग लगातार प्रयास कर रहा है। दादरी के लोगों से भी अपील है कि वो पानी बचाने के लिए हर संभव प्रयास करें। - धीरेंद्र सांगवान, जेई जनस्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें