फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: एनएच-142 बी पुनर्निर्माण कार्य चार माह से अधर में

Mon, 02 Sep 2024 05:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
दुकादारों में रोष, जिला प्रशासन से सड़क का निर्माण जल्द शुरू कराने की मांग की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। शहर के खस्ताहाल राष्ट्रीय राजमार्ग-148 बी को फिर से निर्माण करने के लिए इसे तोड़ तो दिया गया, लेकिन, अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है।
एनएचआई ने लोहारू चौक तक एक तरफ की सड़क तोड़ दी है, लेकिन, निर्माण कार्य शुरू नहीं करवाने से पानी भर गया है। यह सड़ रहा है। इसकी दुर्गंध के कारण वाहन चालकों और स्थानीय दुकानदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रोड का निर्माण नहीं होने से परेशान दुकानदारों ने विरोध जताया है। उन्होंने जिला प्रशासन से सड़क का निर्माण जल्दी से शुरू करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

शहर के महेंद्रगढ़ चौक से गुजरने वाले एनएच-148 बी का फिर से निर्माण करने के लिए एनएचए विभाग ने चार माह पहले सड़क तोड़ी थी। इतना समय गुजर जाने के बाद भी सड़क निर्माण का कार्य अधर में है। सड़क के बीच जलभराव होने और उससे दुर्गंध उठने से दुकानदारी प्रभावित हो रही है।
दुकानदारों का कहना है कि पिछले चार माह में उन्हें काफी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। उन्होंंने बताया कि हालात ऐसे बने हैं कि परिवार का पालन-पोषण करना तो दूर दुकानों का किराया भी कर्ज लेकर चुकाना पड़ रहा है। सड़क का निर्माण शुरू करवाने के लिए वे कई बार संबंधित सड़क निर्माण एजेंसी के संचालकों से मिल चुके हैं, लेकिन, संतोषजनक जवाब नहीं मिला।
दुकानदारों ने एनएचए के अधिकारियों से सड़क निर्माण कार्य को जल्दी से पूरा करवाने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्दी से कार्य शुरू नहीं किया गया तो वे आंदोलन शुरू करने के लिए मजबूर होंगे।
लगातार बढ़ रहा कर्ज का बोझ
स्थानीय दुकानदार योगराज, विकास सांगवान, हरदीप, नरेंद्र, मोहन लाल, कृष्ण कुमार, दीपक कुमार, देवेंद्र कुमार, धर्मबीर आदि ने बताया कि दुकानों में ग्राहकी नहीं होने के कारण कारीगरों और दुकान का किराया कर्ज लेकर चुकाना पड़ रहा है। यहां के दुकानदार लगातार कर्जवान होते जा रहे हैं।
विज्ञापन

वर्सन:
यहां बनने नाले के ओवरफ्लो होने के कारण दूषित पानी भर जाता है। कई बार जनस्वास्थ्य विभाग को लिखित व सीडी बना कर समस्या से अवगत करवा चुके हैं। विभाग हमारे काम में सहायता नहीं कर रहा है। हमने पानी निकासी के लिए मोटरें लगा रखी हैं। जल्द ही कार्य को पूरा कर लिया जाएगा।
-राहुल कुमार, जेई एनएचए
फोटो:19 तोड़ी गई सड़क के बीच भरा दूषित पानी। संवाद
फोटो: 20 सड़क निर्माण शुरू नहीं करने पर विरोध जताते नाराज दुकानदार। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें