फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: प्लॉट के पास मृत मिला मिर्गीग्रस्त युवक

Mon, 02 Sep 2024 05:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। गांव कमोद में मिर्गीग्रस्त व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसकी पहचान 28 वर्षीय नरेश के रूप में हुई है। नरेश के भाई के बयान पर बौंदकलां थाना पुलिस ने इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई की है।
कमोद निवासी मुकेश ने बताया कि नरेश उसका बड़ा भाई था। उसे बचपन से ही मिर्गी के दौरे आते थे। शनिवार को शाम तीन बजे उनकी मां प्लाॅट में गई थी। उसी दौरान नरेश जमीन पर पड़ा मिला। उन्होंने जब नरेश को आवाज दी तो वह नहीं उठा। बाद में आसपास के व्यक्ति भी वहां इकट्ठा हुए। इसके बाद देखा तो वह मृत मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को अपने कब्जे में लिया। रविवार सुबह पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव का दादरी सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया और परिजनों काे सौंप दिया। उन्होंने बताया कि नरेश मजदूरी करता था। पुलिस जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल संजय कुमार ने मुकेश के बयान पर इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें