गांव सांजरवास-फौगाट के जलघर मेें पानी पहुंचाने के लिए 14 किलोमीटर ंबी पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू हो गया है। इस प्रोजेक्ट पर करीब पांच करोड़ का बजट खर्च होना है। इस जलघर में लोहारू कैनाल से पानी डाला जाएगा। इसका शुभारंभ जन स्वास्थ्य विभाग के जेई अमित कुमार ने किया। इसके लिए ग्रामीण लंबे समय से संघर्ष करते आ रहे थे।
गांव सांजरवास और फौगाट गांवों के लोगों को कई सालों से पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा था। जलघर को पहले सांजरवास माइनर से जोड़ रखा था, लेकिन माइनर का पानी नहीं पहुंचने के कारण भूमिगत ट्यूबवेल से पेयजल आपूर्ति शुरू की गई। भूमिगत जल खारा होने के कारण पीने में इस्तेमाल नहीं किया जा सका। इस पेयजल समस्या को लेकर दोनों गांवों के ग्रामीणों ने लोहारू कैनाल से पानी आपूर्ति के लिए जून 2019 में जलघर के सामने अनिश्चितकालीन धरना भी दिया था।
बाद में भाजपा जिला अध्यक्ष सतेंद्र परमार ने धरना स्थल कमेटी को तत्कालीन जनस्वास्थ्य मंत्री से मिलवाकर आश्वासन दिलवाया था। अब जलघर तक लोहारू कैनाल से पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू हो गया है। 14 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन पर करीब पांच करोड़ का बजट खर्च होना है।
इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमरजीत ठाकुर, नरेंद्र सिंह, बलजीत ठेकेदार, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश सचिव सतीश शर्मा, धर्मपाल ढांका, पूर्व सरपंच जगदीश, पूर्व सरपंच हरवीर सिंह, सरपंच जयपाल सिंह फौगाट, पंच हरपाल,पंच जयवीर,पंच जितेंद्र, पंच सतवीर, मास्टर भूप, सूबेदार रणजीत, पंच रविंद्र, मास्टर कंवरपाल, संजीत, कमल जांगड़ा, विनोद अग्रवाल, नरेंद्र नागिल, कप्तान रामपाल, ईश्वर, विकास, जयप्रकाश मौजूद थे।