फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: कीकर वासनी क्षेत्र में बड़ा हनुमान मंदिर के चारों ओर भरा पानी,श्रद्धालुओं में रोष

Thu, 13 Aug 2026 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
कीकर वासनी क्षेत्र स्थित बड़ा हनुमान मंदिर परिसर में भरा पानी। - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर के कीकर वासनी क्षेत्र स्थित बड़ा हनुमान मंदिर परिसर में सीवर व बारिश का पानी भरने से विकट समस्या बनी हुई है। मंदिर की ओर जाने के सभी मार्ग बंद हैं जिसके चलते शिवरात्रि पर्व पर भजन संध्या व पूजा का कार्यक्रम भी रद्द करना पड़ा।
विज्ञापन

मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन व पूजा करने के लिए पहुंचते रहे हैं। मंदिर के बाहर और अंदर फैले सीवर के पानी और दुर्गंध के कारण उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर बार मानसून सीजन में यह समस्या गंभीर रूप धारण कर लेती है। क्षेत्र में संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ जाता हैं।
बड़ा हनुमान मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी अधिवक्ता जीतराम, अधिवक्ता सुरेश, राकेश अरोड़ा, प्रदीप फोगाट, सुभाष जैन, पुजारी केशवराज पंत, विष्णु पंत व ध्रुव गर्ग ने बताया कि समस्या के बारे में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों व कनिष्ठ अभियंता को कई बार अवगत कराया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यहां रखी पानी उठान की मोटर को चालू किया जाए ताकि पानी की निकासी हो सके। ट्रस्ट प्रतिनिधि प्रह्लाद शर्मा, प्रीतम फोगाट, मनोज जांगड़ा, सुंदरलाल, जय प्रकाश शर्मा आदि का कहना है कि धार्मिक स्थल के अंदर और बाहर सीवर का पानी जमा होना दुर्भाग्यपूर्ण है।
जलभराव के कारण श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने में कठिनाई हो रही है। मंदिर परिसर के आसपास स्वच्छता व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। मंदिर ट्रस्ट ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी प्रशासन के समक्ष आवाज बुलंद करने को विवश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें