फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप और भाजपा की चुनावी सोच से पैदा हुआ जल विवाद : कमल प्रधान

Mon, 05 May 2025 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। पड़ोसी राज्य पंजाब से नहरी पानी मिलना हरियाणा का अधिकार है। भाजपा व आप दोनों मिलकर प्रदेश के हितों से कुठाराघात कर रही हैं। विपक्ष में रहकर एसवाईएल का पानी लाने का झूठा सपना दिखाने वाली भाजपा सरकार केंद्र में 11 वर्ष से सत्तासीन है। अब तक इस संबंंध में एक कदम भी नहीं बढ़ा पाई है। ये बातें युवा कल्याण संगठन के संरक्षक कमल सिंह प्रधान ने क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान के दौरान कहीं।
विज्ञापन

कमल प्रधान ने कहा कि सरकार बार-बार पंजाब पर आरोप लगा रही है। जबकि खुद की विफलता को छिपा रही है। भाजपा व आप की चुनावी सोच के कारण प्रदेश की जनता को पेयजल व भूमि की सिंचाई की समस्या से जूझना पड़ रहा है। सरकार पंजाब चुनाव तक इसे मुद्दा बनाने की फिराक में है। उन्होंने बलिदानी नवीन श्योराण को नमन किया।
विज्ञापन

उनके साथ छात्र नेता दुष्यंत कलकल, अनिल शेषमा, देवीलाल नंबरदार, शक्ति पहलवान, सत्यपाल आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें