फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सशक्त राष्ट्र के निर्माण के लिए मतदान सबसे बड़ा हथियार

Thu, 12 Sep 2024 03:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राहुल नरवाल ने जिले के युवाओं के नाम संदेश जारी किया है। इसमें कहा गया कि संविधान ने देश के प्रत्येक पात्र नागरिक को समान वोट देने का अधिकार प्रदान किया है। हर एक वोट में बड़ी ताकत होती है। वोट से सरकारों का गठन होता है, जिससे देश चलता है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि विधानसभा का चुनाव अहम होता है। इससे प्रदेश सरकार का गठन होता है। वहां प्रदेश की खुशहाली के लिए नीतियां निर्धारित की जाती हैं, जिसमें हर वर्ग शामिल है। सशक्त राष्ट्र के निर्माण के लिए मताधिकार का प्रयोग करना ही एकमात्र एवं सबसे बड़ा हथियार है। एक-एक वोट से देश की सबसे बड़ी पंचायत का गठन होता है, जहां पर देश के विकास और समृद्धि के लिए नीतियां निर्धारित की जाती हैं।
उन्होंने कहा कि मतदान के प्रति लोगों में जागरूकता जरूरी है, जिसमें सबसे अधिक भूमिका युवा वर्ग निभा सकता है। इसलिए 18 साल और इससे अधिक उम्र के हर नागरिक को वोट बनवाकर मतदान करने का अधिकार है। उन्होंने विद्यार्थियों एवं युवाओं से अपने वोट का प्रयोग करने के साथ अपने माता-पिता और आसपास के नागरिकों को भी अपने मत का प्रयोग करने के लिए जागरूक करने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें