फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सांस्कृतिक कार्यक्रमों से दिया मतदान का संदेश

Fri, 04 Oct 2024 05:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
अतिरिक्त उपायुक्त के निर्देशानुसार स्वीप टीम ने वीरवार को पांडवान गांव में चलाया मतदाता जागरूकता अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। स्वीप टीम ने वीरवार को गांव पांडवान में अतिरिक्त उपायुक्त विश्वजीत चौधरी व नोडल अधिकारी राजबाला के निर्देशानुसार मतदान अभियान चलाया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से मतदान के प्रति जागरूक किया गया।
सदस्य अनिल फोगाट ने बताया कि कार्यक्रम में महिलाओं ने लोकगीतों के माध्यम से लोकतंत्र में मतदान का महत्व बताया और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संदेश दिया। महिलाओं ने मतदान गीत गाकर सभी से पांच अक्तूबर को मतदान का आग्रह किया। ग्राम पंचायत ने सरपंच रविंद्र के नेतृत्व में स्वीप टीम का स्वागत किया। लोगों ने इस कार्यक्रम को जाया नहीं जाने देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं ने स्वीप टीम के मिशन के साथ मिलकर जागरूकता अभियान में साथ दिया। उन्होंने कहा कि आधुनिक युग में सामाजिक, धार्मिक, आर्थिक समस्याओं का समाधान जागरूकता के साथ मतदान करके किया जा सकता है। वोट लोकतंत्र का प्रथम व महत्वपूर्ण सोपान है। इस दौरान करण सिंह, विरेंद्र, अजय, दीपक समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
फोटो - 17
गांव पांडवान में अभियान के तहत मौजूद स्वीप सदस्य व ग्रामीण। स्रोत : स्वीप टीम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें