फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूत है न कपास, लट्ठम-लट्ठा हो रै कांग्रेसी : नायब सैनी

Fri, 04 Oct 2024 04:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
दादरी रैली में पहुंचने पर कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का अभिनंदन करते स्थानीय नेता। सं
विज्ञापन
चरखी दादरी में आयोजित रैली में कार्यवाहक मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और भूपेंद्र हुड्डा पर साधा निशाना, बोले : 8 को रोहतक पीजीआई के आईसीयू में मिलेंगे कांग्रेस नेता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। दादरी में आयोजित रैली में कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस नेताओं पर जमकर निशाना साधा। तंज कसते हुए कहा कि अभी तो कांग्रेस की सरकार भी नहीं बनी और पार्टी के नेता हिस्सा बांटने लगे। कांग्रेसियों के पास सूत है न कपास और वे लट्ठम-लठा हो रै सै।
नायब सिंह सैनी ने दादरी हलके से भाजपा प्रत्याशी सुनील सांगवान की जनसभा में पहुंचे लोगों को 17 मिनट संबोधित किया। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि 5 को एक-एक वोट कमल के निशान पर डाल देना, 8 को कांग्रेस नेता रोहतक पीजीआई के आईसीयू में भर्ती मिलेंगे।
विज्ञापन

कार्यवाहक मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा व सांसद दीपेंद्र हुड्डा पर तंज कसते हुए कहा कि बापू-बेटा प्रदेश में जाकर हिसाब मांग रहे हैं। उनके इस आचरण पर सैनी ने शायरी सुनाते हुए कहा कि-दिल में कसक, चेहरे पर नकाब लिए फिरते हैं...जिनके खुद के बही-खाते खराब हैं, वे हमारा हिसाब लेने के लिए फिरते हैं।
नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस के नेता झांसा देने और झूठ बोलने में माहिर हैं। उनके बहकावे में नहीं आना है। 5 अक्तूबर को कमल के निशान पर वोट डालकर 8 अक्तूबर को भाजपा को जिताना है।

- तुषार के साथ संबंध स्पष्ट करें पिता-पुत्र
नायब सिंह सैनी ने कहा कि मैंने भूपेंद्र हुड्डा से 10 सवाल पूछे थे। एक का भी जवाब नहीं मिला। आज दादरी की सरदारी के बीच खड़ा होकर एक और सवाल पूछता हूं। भूपेंद्र हुड्डा बताएं कि ये तुषार कौन है, जिसका दीपेंद्र हुड्डा व उदयभान के साथ फोटो है। इसके बाद कहा कि मैं बता दूं ईडी ने तुषार को पकड़ा है। उसने 5000 करोड़ की ड्रग सप्लाई कर युवाओं का भविष्य बर्बाद किया है।

- मेरे 56 दिन हुड्डा के 10 साल के कार्यकाल पर भारी
कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मैंने 56 दिन की अल्प अवधि में जितना काम करवा दिया, उतना भूपेंद्र हुड्डा 10 साल के शासनकाल में भी नहीं करवा पाए। उन्होंने कहा कि ये 56 दिन तो ट्रेलर थे, 8 अक्तूबर के बाद अगले पांच साल तक पूरी फिल्म कांग्रेस को दिखाऊंगा।
विज्ञापन


फोटो 16
चरखी दादरी में आयोजित जनसभा को संबोधित करते कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें