चरखी दादरी। जिला रोजगार विभाग के आदेशानुसार 21 से 25 जुलाई तक प्रत्येक जिला और उपमंडल स्तर पर व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान कार्यालय की टीम विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों एवं आईटीआई में जाकर विद्यार्थियों को कैरियर चयन के लिए मार्गदर्शन प्रदान करेगी। जिला रोजगार अधिकारी शशि शर्मा ने बताया कि इस सप्ताह के दौरान व्यवसाय चुनने में आने वाली समस्याओं को कम करने हेतु आवश्यक जानकारी दी जाएगी। साथ ही, विद्यार्थियों को अपनी क्षमता, रुचि और व्यक्तित्व के अनुसार सही व्यवसाय चुनने के लिए भी सुझाव दिए जाएंगे।