फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: हड़ताल में भाग लेने के लिए स्कूलों का दौरा किया

Fri, 16 Feb 2024 04:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। स्कूल टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के जिला सचिव कृष्ण सिंह शास्त्री ने विभिन्न स्कूलों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अध्यापकों से 16 फरवरी को केंद्रीय ट्रेड यूनियन एवं अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया।
विज्ञापन

उन्होंने विभिन्न स्कूलों का दौरा कर अध्यापकों को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा का अध्यापक भी राष्ट्रव्यापी हड़ताल में भाग लेगा। उन्होंने कहा कि सभी प्रकार के कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना चाहिए। पीएफआरडीए बिल रद्द कर पुरानी पेंशन स्कीम बहाल हो। नई शिक्षा नीति 2020 को रद्द करना चाहिए। किसान संगठनों के साथ सौहार्दपूर्ण बातचीत कर उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए।
इस अवसर पर सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान कृष्ण ऊण, वीरेंद्र सांगवान, सतवीर सरोहा, कमलेश भैरवी, गुलशन, सुरेंद्र दहिया, राजीव, प्रदीप कुमार, जय भगवान, इंद्रजीत विजय कुमार, रंजीत कुमार, यशपाल सांगवान, अतुल डागर, राकेश शेरावत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें