फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक बंद रहेगा मोरवाला टोल : कुंगड़

Fri, 16 Feb 2024 04:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। संयुक्त किसान मोर्चा व केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर 16 फरवरी को मोरवाला टोल बंद किया जाएगा। इसे लेकर वीरवार को विभिन्न संगठनों के गांवों ने गांव मोरवाला, इमलोटा, बिगोवा, कन्हेटी, नीमली आदि में जनसंपर्क कर अधिक से अधिक लोगों को इसमें शामिल होने का आह्वान किया। इस दौरान सीआईटीयू जिला प्रधान कमलेश भैरवी, जिला कोषाध्यक्ष राजकुमार घिकाड़ा, किसान सभा प्रधान रणधीर कुंगड़, अन्नदाता किसान यूनियन प्रदेश महासचिव सुनील पहलवान, ओमप्रकाश, मास्टर मोतीराम ने केंद्र व प्रदेश सरकार के रवैये की घोर निंदा की।
विज्ञापन

रणधीर कुंगड़ ने कहा कि 16 फरवरी शुक्रवार को मोरवाला टोल को सुबह 10 से एक बजे तक बंद किया जाएगा। उनकी मांगें हैं कि एमएसपी खरीद गारंटी कानून बनाना, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के अनुसार फसलों के मूल्य तय करना, किसान खेत मजदूरों का कर्जा माफ करना, भूमि अधिग्रहण अधिनियम 2013 दोबारा लागू करना, लखीमपुर खीरी कांड के दोषियों को सजा देना आदि प्रमुख रूप से शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें