फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: विनोद जैन बने भाविप के शाखा अध्यक्ष

Mon, 11 Mar 2024 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। भारत विकास परिषद (भाविप) की दादरी शाखा की चुनावी बैठक शनिवार को अग्रसेन धर्मशाला में हुई। इसमें सत्र 2024-25 के लिए कई पदाधिकारी चुने गए। इसमें प्रांतीय संयोजक सज्जन अग्रवाल चुनाव पर्यवेक्षक रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई। बैठक में शाखा सचिव एवं शाखा वित्त सचिव ने सत्र 2023-24 के कार्यक्रमों की वार्षिक रिपोर्ट और वित्तीय लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। चुनाव पर्यवेक्षक सज्जन अग्रवाल ने चुनाव नियमावली सुनाकर चुनाव प्रक्रिया शुरू कराई। शाखा अध्यक्ष पद के लिए सतीश बंसल और विनोद जैन के नाम सामने आए, लेकिन सतीश के नाम वापस लेने पर जैन को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। वहीं हरीश गर्ग को शाखा सचिव और राकेश गुप्ता शाखा वित्त सचिव के पद पर मनोनीत हुए।
बैठक में प्रांतीय संगठन सचिव अशोक शर्मा, भिवानी शाखा वरिष्ठ सदस्य अनिल तायल, दादरी शाखा के संस्थापक सदस्य एडवोकेट बाबू जीतराम गुप्ता, प्रांतीय वित्त सचिव राजेश गुप्ता, प्रांतीय महिला सहसंयोजिका नीतू बंसल, महिला प्रमुख मोनिका गुप्ता, जिला सह समन्वयक मुकेश बंसल, तत्कालीन शाखा अध्यक्ष प्रवीण बिंदल, शाखा कोषाध्यक्ष राजेश आर्य, सारंग पानी कौशिक व अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें