फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: दो नौसेनिकों को गोली मारने के आरोपी तीन दिन के रिमांड पर

Mon, 11 Mar 2024 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। उमरवास-जीतपुरा मोड़ पर स्कॉर्पियो सवार दो नौसैनिकों को गोली मारने के तीन आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को पूछताछ के लिए तीन दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड अवधि के दौरान उनसे अन्य खुलासे भी होने की उम्मीद है। पूछताछ के दौरान पुलिस आरोपियों से चार नंबर प्लेट रखने का कारण भी जानेगी।
विज्ञापन


भिवानी जिले के गांव लक्ष्मणपुरा निवासी राहुल ने पुलिस को बताया था कि 18 फरवरी को वह बरात में शामिल होने के लिए महेंद्रगढ़ जिले के गांव जड़वा गए थे। वहां से लौटते समय बाढड़ा से थोड़ा पहले काले रंग की पंजाब नंबर की स्कॉर्पियो आई और जिसमें तीन युवक सवार थे। उस दौरान ओवरटेक को लेकर उनके साथ कहासुनी हुई और इसके बाद काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार युवकों ने फायर कर दिया। राहुल ने बताया कि इसके बाद उसने अपनी स्कॉर्पियो भगा ली और उमरवास-जीतपुरा मोड़ के पास स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई।
इसके बाद आरोपी पीछा करते हुए वहां पहुंचे और राहुल की स्कॉर्पियो पर फायरिंग शुरू कर दी। उस दौरान नैवी जवान हेमंत और दिनेश को गोली लगी जबकि आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज किया था। जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने हमले के आरोपी जिला झज्जर निवासी हिम्मत, धनासरी निवासी अंकित और भारत को आठ मार्च को आगरा व झज्जर से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें