बौंदकलां। जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को खंड के विभिन्न गांवों में टीबीमुक्त हरियाणा मुहिम के तहत जांच शिविर लगाए गए। रणकोली, अचीना व भागेश्वरी गांव में दो टीमों ने ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की। मोबाइल टीमों ने ग्रामीणों को टीबी के लक्षण और उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार के निर्देशों पर प्रदेशभर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभियान चलाकर टीबी के छिपे मामलों का पता लगाया जा रहा है। संवाद