फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: हर घर-हर गृहिणी योजना के तहत 379 पात्र परिवारों ने किया पंजीकरण

Wed, 29 Jan 2025 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
- खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की ओर से वाल्मीकि बस्ती, रणकोली, बाढड़ा और रावलधी में लगाए गए शिविर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। हर घर-हर गृहिणी योजना का लाभ सभी लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए शहर समेत जिला के विभिन्न गांवों में शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की ओर से शिविर लगाकर योजना के पात्र लाभार्थियों के आवेदन करवाए जा रहे हैं। जिले में अभी तक बीपीएल व एएवाई परिवारों ने इस योजना के तहत पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराया है।

उपायुक्त मुनीश शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की पहल पर सरकार की ओर से हर घर-हर गृहिणी योजना की शुरुआत की गई है। इसके तहत जिला में विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। पात्र परिवारों का पंजीकरण किया जा रहा है। डीएफएससो संजीव कुमार ने बताया कि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि चार स्थानों पर शिविर आयोजित किए गए। इनमें 379 पात्र परिवारों का पंजीकरण किया गया है। वाल्मीकि बस्ती से 130, रावलधी से 33, रणकोली से 103 और बाढड़ा से 113 पात्र परिवारों का पंजीकरण किया गया है। वीरवार को ज्ञान केंद्र भांडवा, पंचायत घर खोरडा, पंचायत घर लाड व सौंप-कासनी गांव में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें