फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: मजदूरों व जेसीबी चालक के साथ हुई हाथापाई

विज्ञापन
नाले का निर्माण के लिए पहुंचे वर्कर के साथ हाथापाई करते ग्रामीण। 
विज्ञापन
बाढड़ा। गांव कारी मोद में नाले के निर्माण के समय मजदूरों के साथ हाथापाई की गई और काम को रुकवा दिया गया। सूचना मिलते ही बीडीपीओ कार्यालय के अधिकारी व पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है जबकि ग्रामीणों के विरोध करने की दो वीडियो भी वायरल हुई हैं। गौरतलब है कि गांव कारी मोद में नाले के निर्माण के लिए सरपंच ने पुलिस प्रशासन की मदद की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन


वीरवार को ठेकेदार के साथ मजदूर नाले के निर्माण के लिए पहुंचे तो कुछ ग्रामीणों ने नाले के निर्माण का विरोध किया और मजदूरों व जेसीबी चालक के साथ हाथापाई की। इसके बाद सूचना मिलते ही बाढड़ा बीडीपीओ स्वाति अग्रवाल व पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। बीडीपीओ कार्यालय में एसीपीओ अशोक कुमार ने बताया कि नाले के निर्माण को लेकर गांव में दो पक्ष बने हुए हैं।

एक पक्ष नाले का निर्माण करवा रहा है जबकि दूसरा पक्ष नाले का निर्माण नहीं करने दे रहा है वीरवार को ठेकेदार व मजदूर नाले के निर्माण के लिए गए तो कुछ ग्रामीणों ने जेसीबी चालक व मजदूरों के साथ हाथापाई की। उन्होंने बताया कि अब रास्ते की जमीन के कागजात की जांच की जाएगी। इसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन




21 मार्च को एसडीएम से भी मिले थे ग्रामीण

गांव कारीमोद के सरपंच नरेश कुमार की अध्यक्षता में ग्रामीण 21 मार्च को एसडीएम कार्यालय में अधिकारियों से मिले थे और नाले के निर्माण की मांग की थी। ग्रामीणों ने बताया था कि गांव में दूषित पानी की समस्या बनी हुई है और घरों से निकलने वाला पानी गलियों में भरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें