फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पुरानी इंटरलॉक टाइलें लगाने पर भड़के वार्डवासी

Wed, 04 Dec 2024 01:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। शहर के वार्ड-9 स्थित पुराना पटवार खाना वाली गली के निर्माण में पुरानी इंटरलॉक टाइलें लगाने पर वार्डवासी भड़क उठे। उन्होंने इस पर एतराज जताया। लोगों का कहना है कि जब आधी से अधिक गली में नई इंटरलॉक टाइलें लगाई गई हैं तो बाकी गली में पुरानी टाइलें लगाना गलत है। उन्होंने नगर परिषद अधिकारियों से इस पर संज्ञान लेने की मांग की है।
झज्जर घाटी स्थित पुराना पटवार खाना वाली गली को दो माह पहले ही पुनर्निर्माण के लिए तोड़ा गया था। इसके बाद गली में मलबा फैला रहने व दूषित पानी भरने के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। इस अवधि में कई दुपहिया वाहन चालक भी गिरकर घायल हुए थे।
विज्ञापन

अब गली के अंतिम छोर पर एजेंसी ने उखाड़ी हुईं पुरानी इंटरलॉक टाइलों को लगाना शुरू कर दिया। इससे खफा स्थानीय लोगों ने नगर परिषद के खिलाफ मंगलवार को नाराजगी जताई।
विज्ञापन

उनका कहना है कि जब गली में लगी इंटरलॉक ठीक थी तो एजेंसी ने पुरानी टाइलों को उखाड़ा ही क्यों? अब पुरानी इंटरलॉक टाइलें लगाने से गली के जल्द टूटने का अंदेशा है। उन्होंने जिला प्रशासन से लगाई गई पुरानी इंटरलॉक टाइलों की जगह नई लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें