फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: चकबंदी का विवाद निपटने पर माई खुर्द के ग्रामीणों ने मतदान बहिष्कार का फैसला लिया वापस

Thu, 23 May 2024 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
गांव माईखुर्द में ग्रामीणों के साथ बैठक करते एसडीएम सुरेश दलाल। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बाढड़ा। मतदान बहिष्कार की सूचना मिलने पर बाढड़ा एसडीएम सुरेश कुमार दलाल ने गांव माई खुर्द में ग्रामीणों के साथ बैठक की। एसडीएम ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि गांव की चकबंदी का कार्य चकबंदी शाखा से करवा दिया जाएगा। इस पर ग्रामीणों ने समस्या का निपटारा करने पर आभार प्रकट करते हुए 25 मई के मतदान का बहिष्कार का फैसला वापस ले लिया है।


एसडीएम सुरेश कुमार दलाल ने सरपंच कृष्ण शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शिरकत की। ग्रामीणों ने एसडीएम को बताया कि चकबंदी का कार्य हरसेक द्वारा करवाया जा रहा है, जिससे ग्रामीण संतुष्ट नहीं हैं। इसके विरोध में मतदान का बहिष्कार करने का फैसला लिया था। एसडीएम ने ग्रामीणोंं को बताया कि चकबंदी का कार्य अब संबंधित विभाग से करवा दिया जाएगा। एसडीएम ने जिला उपायुक्त के माध्यम से चकबंदी निदेशक को सारी जानकारी दी। चकबंदी निदेशक ने ग्रामीणों की मांग पर सहमति प्रकट की।
विज्ञापन




चकबंदी विभाग के डायरेक्टर ने जिला उपायुक्त को पत्र जारी कर हरसेक से रिकॉर्ड वापस लेकर सारा काम चकबंदी विभाग से करवाने के निर्देश दे दिए हैं। एसडीएम सुरेश दलाल ने कहा कि ग्रामीणों की समस्या दूर हो गई है। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा मतदान करवाने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

गांव माई खुर्द सरपंच कृष्ण कुमार शर्मा, पूर्व सरपंच अनिल कुमार, आंशु, रामकिशन, मास्टर बलबीर सिंह, संजू, जयप्रकाश, ईश्वर सिंह, पंच संजय, पंच हनुमान ने बताया कि एसडीएम के आश्वासन से ग्रामीण संतुष्ट हैं और अब वे मतदान में बढ़-चढ़कर भाग लेगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें