फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: चार भैंस चोरी के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसपी से मिले ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी जिले के गांव बलकरा से अज्ञात चोर 20 नवंबर की रात को पशुपालक विजय कुमार के प्लॉट में बंधी चार भैंस व दो कटिया चुरा ले गए थे। इसी मामले में शुक्रवार को पशुपालक विजय कुमार के साथ काफी संख्या में ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा से मुलाकात की और जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए चुराया गया पशुधन बरामद करने की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पुलिस को घटनास्थल व आगे रास्ते पर लगी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी सौंपी। ग्रामीणों ने बताया कि चोर गांव बलकरा से मंदौला रोड होते हुए दादरी की तरफ जाते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि किसान विजय पशुपालन कर ही परिवार का भरण पोषण करता था। इस घटना में उसे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। ऐसे में जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी कर पशु वापस दिलवाए जाएं।
ग्रामीणों ने बताया कि चोर रात करीब दो बजे प्लॉट के गेट का ताला तोड़कर शिकायतकर्ता की चार भैंस व दो कटिया चुरा ले गए। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में पिकअप डाला के साथ एक महिला व एक पुरुष पशुओं को चुराकर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

यहां यह भी उल्लेखनीय है कि पुलिस की ओर से दादरी जिले में एक दर्जन से अधिक स्थानों पर स्थायी नाके लगाए गए हैं। इसके अलावा अन्य स्थानों पर भी पुलिस की ओर से समय-समय पर विशेष नाके लगाए गए हैं। ऐसे में रात के समय एक ही जगह से छह पशुओं की चोरी कर चोरों का आसानी से निकलना भी पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा रहा है।
दादरी के डीएसपी मुख्यालय धीरज कुमार ने बताया कि पुलिस की ओर से जिले में विभिन्न स्थानों पर नाके लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि गांव बलकरा से पशुधन चोरी के मामले में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है। पुलिस इस मामले में गंभीरता से जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें