फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: अलसुबह हल्की बारिश के बाद निकली धूप से दिखा नीला आसमान

Mon, 23 Mar 2026 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
गांव बेरला में बारिश के बाद नीला आसमान।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले के बाढड़ा क्षेत्र में पिछले दो दिनों से बनी बादलवाही के बीच सोमवार अलसुबह हल्की बूंदाबांदी ने मौसम को एक बार फिर बदल दिया। सुबह-सुबह हुई बूंदाबांदी के बाद कुछ समय तक आसमान में बादल छाए रहे लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही मौसम साफ हो गया और नीला आसमान दिखाई देने लगा। मौसम के इस बदलाव से लोगों को ठंडक का अहसास हुआ वहीं किसानों के चेहरों पर भी राहत नजर आई।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार दिन के तापमान में करीब 2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इससे अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं रात के तापमान में भी हल्की गिरावट के साथ यह 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में हल्की धूप और साफ मौसम रहने से वातावरण सुहावना बना रहा।
मौसम में आए इस बदलाव का असर खेती-बाड़ी पर भी साफ देखने को मिल रहा है। क्षेत्र के किसान इन दिनों सरसों की कटाई में जुटे हुए हैं। पिछले दिनों हुई बारिश और बादलवाही से फसल की कटाई का काम प्रभावित हुआ था लेकिन अब मौसम साफ होने से किसानों ने तेजी से कटाई शुरू कर दी है। किसान उम्मीद जता रहे हैं कि आने वाले दिनों में मौसम इसी तरह साफ बना रहा तो कटाई का कार्य जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन



26 मार्च तक मौसम के आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान दो पश्चिमी विक्षोभ आएंगे। जिसमें पहला पश्चिमी विक्षोभ 22 मार्च को आने की संभावना थी। इसके आंशिक प्रभाव से 23 मार्च से 25 तक राज्य में बीच-बीच में आंशिक बादलवाही और हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने की संभावना हैं और इसके बाद दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 25 मार्च रात्रि को आने की संभावना है। इसके आंशिक प्रभाव से राज्य में 26 व 27 मार्च को बीच-बीच में आंशिक बादलवाही, हवाएं चलने और कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी होने की भी संभावना बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें