फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: ग्रामीणों ने सार्वजनिक जोहड़ की जमीन पर जलघर बनवाए जाने पर जताया एतराज

Sun, 04 May 2025 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
गांव फोगाट-सांजरवास में सावर्जनिक जोहड़ के समीप पेड़ों में लगी आग। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव फोगाट-सांजरवास के ग्रामीणों ने सार्वजनिक जोहड़ की जमीन पर जलघर बनवाए जाने पर एतराज जताया है। ग्रामीणाें का आरोप है कि जोहड़ के आसपास पेड़ों को भी जला दिया गया है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की है।
विज्ञापन

ग्रामीण इसकी शिकायत सीएम विंडो, जनस्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अभियंता, जिला उपायुक्त दादरी, सीईओ जिला परिषद दादरी, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी, जिला वन अधिकारी, एसई जनस्वास्थ्य विभाग, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी दादरी से भी कर चुके हैं। कोई कदम नहीं उठाने से लोगों में रोष बना हुआ है।
ग्रामीण अमित, राहुल, सुखजीत, सतपाल, सोनू, हरिओम, साहब सिंह, सुरेंद्र, रामनिवास, रामकिशन, संमुद्र, महाबीर, पवन, दिनेश, कुलदीप, कृष्ण, राजबाला, कविता, गिंदौड़ी, सावित्री, कौशल्या का कहना है कि गांव फोगाट- सांजरवास में सार्वजनिक जोहड़ है। अब इस जगह पर जलघर का निर्माण करने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सांजरवास स्थित जलघर से फोगाट गांव में सुचारु रूप से पेयजल की आपूर्ति हो रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि जोहड़ के आसपास आग लगाने से कैरू, नीम, शीशम, जाल व हीश सहित अन्य प्रजातियों के पेड़ भी जल गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि आग की घटना के बारे में उन्होंने बौंदकलां थाना में लिखित शिकायत भी दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें