फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: ग्राम सभा में चोरी की घटनाओं से क्षुब्ध ग्रामीणों ने जताया रोष

विज्ञापन
पालड़ी में आयोजित ग्राम सभा में मौजूद सरपंच व ग्रामीण। 
विज्ञापन
झोझूकलां। क्षेत्र में चोरी की घटनाएं नियमित अंतराल पर हो रही हैं और इसे लेकर लोग चिंतित हैं। बुधवार को चोरी की घटनाओं से क्षुब्ध पालड़ी के ग्रामीणों ने ग्राम सभा आयोजित की। इसकी अध्यक्षता सरपंच राजेंद्र सिंह ने की और इसमें चोरी की घटनाओं का शिकार हुए पीड़ितों ने भी भाग लिया। ग्राम सभा में पुलिस की कार्यशैली के प्रति नाराजगी जाहिर की गई।
विज्ञापन



ग्राम सभा में ग्रामीणों ने अब तक की पुलिस कार्रवाई पर असंतोष जाहिर किया। ग्रामीणों ने कहा कि चोरी की वारदातों को एक-दो नहीं बल्कि चार से पांच लोगों का समूह धड़ाधड़ अंजाम दे रहा है। दूसरी ओर पुलिस अब तक पुलिस एक ही आरोपी को पकड़ने में कामयाब हुई है।

ग्राम सभा के माध्यम से ग्रामीणों ने मांग करते हुए कहा कि सभी चोरों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए। यहां तक कि चोरी के सामान को बेचने वालों को भी कानूनी कार्रवाई के दायरे में लाया जाए। ग्राम सभा में ग्रामीणों ने अंदेशा जाहिर किया बाहर का गिरोह भी चोरी की वारदातों को अंजाम दे सकता है और पुलिस को इस पहलू को जहन में रखते हुए अपनी जांच आगे बढ़ानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें