फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 250 प्राइमरी शिक्षक, लेक्चरर, हेडमास्टर और प्राचार्य दो साल से पदोन्नति के इंतजार में

Thu, 18 Jul 2024 03:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले में करीब 250 प्राइमरी शिक्षक, लेक्चरर, हेडमास्टर व प्राचार्य लंबे समय से पदोन्नति के इंतजार में हैं। जो प्राइमरी शिक्षक बीएड कोर्स कर चुके हैं उनकी मास्टर वर्ग के लिए पदोन्नति होनी है। इसी प्रकार मास्टर वर्ग से लेक्चरर पद मिलता है। अगर पदोन्नति सूची जारी हो जाए तो शिक्षकों के नए पद भी सृजित होंगे और विद्यार्थियों की पढ़ाई भी प्रभावित नहीं होगी।
विज्ञापन

दादरी जिले में 368 राजकीय स्कूल हैं जिनमें करीब 2800 शिक्षक कार्यरत हैं। जिले के स्कूलों में शिक्षकों, हेडमास्टर व प्राचार्य के पद खाली पड़े हैं जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। किसी स्कूल में एक तो किसी में दो से चार शिक्षकों के पद खाली पड़े हैं। गांव भागवी स्थित राजकीय स्कूल स्कूल में शिक्षकों के छह पद खाली पड़े हैं। ऐसे में छात्रों का पाठ्यक्रम पूरा नहीं हो पा रहा है।

वहीं प्राचार्यों की पदोन्नत सूची एक साल से जारी नहीं हो सकी है। इसी प्रकार हेडमास्टर की सूची दो साल से लंबित है। मास्टर व प्राध्यापक की सूची भी एक साल से जारी नहीं हो रही है। दो साल से मास्टर से हेडमास्टर पदोन्नति सूची लंबित है। इस प्रकार इन सभी श्रेणियों में करीब 250 शिक्षक, मास्टर, प्राध्यापक, हेडमास्टर व प्राचार्य पदोन्नति के इंतजार में हैं। अध्यापक नेताओं का मानना है कि पदोन्नति सूची जारी होने पर रिक्त पद भरे जा सकते हैं। इससे प्राइमरी शिक्षक के सबसे ज्यादा नए पद सृजित हो सकेंगे जिससे प्रशिक्षित बेरोजगार शिक्षकों को अवसर मिल सकता है।
विज्ञापन



10 साल से नहीं हुई प्राइमरी शिक्षकों की नियमित भर्ती
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से इस समय 7471 टीजीटी पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। यह भर्ती प्रक्रिया दो साल में पूरी नहीं हो पाई है। प्राइमरी शिक्षकों की नियमित भर्ती तो 10 साल से नहीं हो सकी है ऐसे में प्राइमरी शिक्षकों व प्राध्यापकों के पद ज्यादा संख्या में खाली पड़े हैं।



विद्यार्थियों को भुगतना पड़ रहा खामियाजा

शिक्षकों के पद खाली होने के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई में नुकसान हो रहा है। सरकार स्कूलों के आधारभूत ढांचे पर तो बजट खर्च कर रही है जबकि शिक्षकों की भर्ती व पदोन्नति की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अभिभावकों में भी अपने बच्चों को लेकर चिंता है।





सरकार लंबित पदोन्नति सूची जारी करे। इस समय करीब 250 प्राइमरी शिक्षक, मास्टर, लेक्चरर, हेडमास्टर व प्राचार्य लंबे समय से पदोन्नति के इंतजार में हैं। पदोन्नति सूची जारी होने पर प्राइमरी के नए पद सबसे ज्यादा सृजित होंगे। सरकार को शिक्षकों के रिक्त पदों पर नियमित भर्ती करनी चाहिए। सरकार शिक्षकों से गैर शैक्षणिक कार्य भी करवा रही है जो सरासर अनुचित है। यादवेंद्र सिंह, जिला संयोजक, हरियाणा मास्टर वर्ग एसोसिएशन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें