फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन पहले लापता हुए बुजुर्ग के नहर के समीप मिले कपड़े, सर्च ऑपरेशन में देरी से खफा परिजनों ने लगाया जाम

विज्ञापन
लोहारु रोड पर उतरे मैहड़ा के ग्रामीण। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
गांव मैहड़ा से तीन दिन पहले लापता हुए 76 वर्षीय व्यक्ति की चद्दर, चप्पल और गमछा नहर के समीप मिलने के बाद भी प्रशासन के संज्ञान न लेने से खफा ग्रामीणों ने शनिवार सुबह लोहारू रोड पर जाम लगा दिया। जाम लगने के करीब आधे घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीण नहरी पानी को पीछे से बंद करवाने और गोताखोर बुलाकर सर्च अभियान शुरू करने की मांग पर अड़े रहे। बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार अजय सैनी मौके पर पहुंचे। करीब दो घंटे बाद ग्रामीणों ने जाम खोला। देर शाम तक लापता व्यक्ति की बरामदगी के लिए नहर में सर्च अभियान जारी था, लेकिन उसका सुराग नहीं लग पाया। ग्रामीणों ने बताया कि मैहड़ा निवासी खजान सिंह गत 19 अगस्त की रात करीब साढ़े 11 बजे से लापता है। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत झोझूकलां थाना पुलिस को दी थी। खजान सिंह के परिजनों और ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सूचना देने के बाद भी पुलिस प्रशासन ने कोई एक्शन नहीं लिया।
विज्ञापन

19 अगस्त को लापता हो गया था खजान सिंह : खजान सिंह के बेटे बिट्टू ने बताया कि उसका पिता 19 अगस्त की रात खाना खाकर कमरे में सोने के लिए चले गए थे। 20 अगस्त को सुबह चाय लेकर पिता के कमरे में गया तो वो चारपाई पर नहीं मिले। घंटों तक जब वो घर नहीं आए तो इसके बाद परिजनों ने तलाश शुरू की और शुक्रवार को गमछा, चद्दर और चप्पल नहर के पास मिली। बिट्टू ने बताया कि नहर के समीप कपड़े मिलने की सूचना सिंचाई विभाग को भी दी गई लेकिन इसके बाद भी पानी का स्तर कम नहीं करवाया गया।
लोहारू कैनाल का पानी शुक्रवार शाम ही पीछे से बंद करवा दिया गया था। शनिवार दोपहर तक पानी का स्तर कम हुआ और इसके बाद फतेहाबाद से पहुंचे गोताखोरों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। तलाश अभी जारी है। अगर नहर में बुजुर्ग नहीं मिलता है तो इसके बाद पुलिस जांच का विषय है। -अजय सैनी, तहसीलदार।
विज्ञापन

खजान सिंह के परिजनों की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया है। परिजनों ने बुजुर्ग के लोहारू कैनाल में डूबने का अंदेशा जताया है और इसके लिए हमने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। शनिवार देर शाम तक बुजुर्ग की तलाश जारी है। -दलबीर सिंह, झोझू कलां थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें