फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने चंदा एकत्र कर बनवाए स्कूल में आठ कमरे, बोर्ड चेयरमैन और विधायक ने प्रयास को सराहा

विज्ञापन
Villagers collected donations and got eight rooms in the school - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
डूडीवाला किशनपुरा के ग्रामीणों की शिक्षा सुधार को लेकर की गई पहल प्रदेश के लिए प्रेरणादायी है। यह बात हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन जगबीर सिंह ने सरकारी स्कूल में कमरों के शिलान्यास समारोह के दौरान कही। बुधवार को हुए कार्यक्रम में चेयरमैन जगबीर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पशुधन बोर्ड के चेयरमैन सोमबीर सांगवान व डीईओ रामौतार शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र मलिक ने की। इस मौके जगबीर सिंह ने कहा कि ग्रामीणों द्वारा लिया गया यह फैसला गांव के विकास में अहम योगदान देगा। इससे अभिभावकों को राहत तो मिलेगी ही साथ ही सभी बच्चों को एक समान गुणवत्तापरक शिक्षा मिल सकेगी। चेयरमैन ने कहा कि प्रशासन की तरफ से डूडीवाला किशनपुरा के माध्यमिक स्कूल को अपग्रेड करवाया जाएगा। विधायक सोमवीर सांगवान ने कहा कि स्कूल में आधारभूत सुविधाओं की बढ़ोतरी के लिए राज्य सरकार से ग्रांटजारी करवाई जाएगी। इस अवसर पर सरपंच राजकुमार, सतीश शर्मा, समिति प्रधान राजकमल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

गांव डूडीवाला किशनपुरा के ग्रामीणों ने पिछले दिनो सोमनाथ जनकल्याण समिति के तत्वावधान में बैठक कर सर्वसम्मति से फैसला लिया था कि गांव के सभी स्कूली छात्रों का दाखिला सरकारी स्कूल में करवाया जाएगा। इसके लिए समिति द्वारा घर-घर जाकर सरकारी स्कूल में दाखिले को लेकर प्रेरित किया। स्कूल में छात्र संख्या बढ़ने से कमरों की आवश्यकता पड़ी। इसके लिए ग्रामीणों ने बैठक कर स्कूल में कमरे बनवाने का फैसला किया। इसके बाद ग्रामीणों ने पैसे एकत्रित कर स्कूल में आठ नए कमरे बना दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें