फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: नगर और ग्राम दर्शन पोर्टल के माध्यम से सरकार तक पहुंचाएं अपनी मांग और शिकायत

Wed, 06 Aug 2025 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
घर बैठे अपने क्षेत्र के विकास में बन सकेंगे सहभागी, gramdarshan.haryana.gov.in पोर्टल भेजने होंगे सुझाव व शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। ग्रामीण क्षेत्र के लोग अब सरकार को विकास कार्यों संबंधी मांग, शिकायत और सुझाव सीधे ऑनलाइन माध्यम से दे सकते हैं। इसके लिए प्रदेश सरकार की तरफ से gramdarshan.haryana.gov.in पोर्टल शुरू किया गया है। इसके जरिये शिकायत व सुझाव सरकार तक पहुंचाए जा सकते हैं।
उपायुक्त मुनीश शर्मा ने बताया कि नगर दर्शन और ग्राम दर्शन पोर्टल सरकार की एक व्यापक, सहभागी, पारदर्शी और जवाबदेह पहल है। इसका उद्देश्य निर्वाचित प्रतिनिधियों, सरकार और ग्रामीण निवासियों के बीच संबंध स्थापित करना है। यह पोर्टल शहरी व ग्रामीणों को अपनी मांग, शिकायत व सुझाव देने का एक सुविधाजनक एवं सरल माध्यम है।
विज्ञापन


- अपने गांव या शहर से ही जुड़ा दे सकेंगे सुझाव
मुनीश शर्मा ने बताया कि इस पोर्टल पर शहर के लोगों और ग्रामीणों की ओर से दिए गए सुझावों के आधार पर भविष्य की विकास योजनाओं का खाका तैयार किया जाएगा। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने विभाग से संबंधित कार्यों की प्राथमिकताएं तय करें। सरकार की प्राथमिकता लोगों की शिकायतों का निवारण करना है। नगर दर्शन व ग्राम दर्शन पोर्टल पर कोई भी व्यक्ति केवल अपने स्थायी निवास के शहर या गांव के संबंध में शिकायत दर्ज कर सकेगा। लाेगों द्वारा दिया गया सुझाव और मांग सीधे सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य, विधायक और सांसद को दिखाई देंगे, जिन्हें जनप्रतिनिधि संस्तुति के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन



- मैसेज के माध्यम से मिलेगी आईडी
उपायुक्त ने बताया कि पोर्टल पर सुझाव/शिकायत दर्ज कराने के साथ ही एक आईडी जेनरेट होगी जो संबंधित आवेदक को एसएमएस के माध्यम से मिलेगी। इसके साथ ही आवेदक को समय-समय पर सुझाव/शिकायत पर हुई कार्रवाई की अपडेट सूचना एसएमएस के मध्यम से मिलती रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें