फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरएम योजना के लिए 20 तक करें आवेदन : डॉ. जितेंद्र

Wed, 06 Aug 2025 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से संचालित आरकेवीवाई की सीआरएम योजना के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 अगस्त है। जिला कृषि विभाग के उप कृषि निदेशक डॉ. जितेंद्र अहलावत ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि योजना के लिए विभागीय पोर्टल www.agriharyana.gov.in पर आवेदन करना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि व्यक्तिगत श्रेणी में एक परिवार पहचान पत्र में से केवल एक ही किसान का चयन किया जाएगा। एक किसान अधिक्तम 4 उपकरणों के लिए आवेदन कर सकते हैं, लेकिन, सब्सिडी का लाभ एक उपकरण पर दिया जाएगा। व्यक्तिगत श्रेणी के अंतर्गत सुपर स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम, रिवर्सिबल एमबीप्लो, जीरो टिल सीड फर्टिलाइजर ड्रिल, सुपर सीडर, पैडी स्ट्रॉ चॉपर/मल्चर, हैप्पी सीडर, स्ट्रॉ बेलर मशीन, क्रॉप रीपर, सर्फेस सीडर पर अनुदान के लिए आवेदन कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें