फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: घिकाड़ा गांव में भाजपा प्रत्याशी धर्मबीर सिंह के समक्ष ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

Sun, 28 Apr 2024 03:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
गांव ​घिकाड़ा में भाजपा प्रत्याशी धर्मबीर सिंह के सामने अपनी बात रखता ग्रामीण। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद एवं प्रत्याशी धर्मबीर सिंह को दादरी हलके के गांवों में ग्रामीणों की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को घिकाड़ा गांव पहुंचे भाजपा प्रत्याशी धर्मबीर सिंह से एक ग्रामीण ने कहा कि 5 साल तक तो आप इस गाम मै नहीं दिखै। आज क्यूकर याद आई। वहीं, ग्रामीण के इस कटाक्ष का जवाब देते हुए धर्मबीर सिंह ने कहा कि मैं तो चार बार थारै गाम आ लिया। उसी दौरान सांसद प्रत्याशी समर्थक और उक्त ग्रामीण की हाथापाई भी शुरू हो गई, लेकिन समय रहते मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करवा दिया। इसके बाद सांसद कुर्सी से उठकर वहां से चले गए। घिकाड़ा में हुए इस मामले की 47 सेकंड की वीडियाे भी वायरल हुई है।

शुक्रवार को बौंदकलां क्षेत्र में पेयजल समस्या पर झेलनी पड़ी नाराजगी
बता दें कि धर्मबीर सिंह दो बार सांसद रह चुके हैं और इस बार भाजपा ने तीसरी दफा उन्हें मैदान में उतारा है। शुक्रवार को धर्मबीर सिंह बौंदकलां क्षेत्र पहुंचे थे और वहां एक ग्रामीण ने नहरी और पेयजल की समस्या पर उनके समक्ष खुलकर नाराजगी जाहिर की थी। इसके अगले दिन घिकाड़ा में वैसी ही स्थिति बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें