फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाइस चेयरमैन का आरोप : चेयरमैन ने चहेतों को ऑलट कीं नप की 21 दुकानें

विज्ञापन
चेयरमैन के खिलाफ प्रेसवार्ता करते वाइस चेयरमैन दीपक श्योराण, पार्षद विरेंद्र पप्पू व पार्षद कु - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
भ्रष्टाचार को लेकर नगर परिषद चेयरमैन संजय छपारिया और वाइस चेयरमैन दीपक श्योराण आमने सामने हो गए हैं। वीरवार को वाइस चेयरमैन ने दो पार्षदों विरेंद्र पप्पू और कुलदीप गांधी के साथ प्रेसवार्ता की और उसमें चेयरमैन पर नप की करोड़ों की जमीन अपने चहेतों को कौड़ियों के भाव में लीज पर देने के आरोप लगाए। दीपक श्योराण ने कहा कि इस कार्यकारिणी की गत 22 फरवरी को अंतिम बैठक हुई थी। उस बैठक में चेयरमैन ने बिना पार्षदों से रायशुमारी के अपने चहेतों को 21 दुकानें और अन्य जगहों पर जमीन लीज पर देने के प्रस्ताव पास कर दिए। चेयरमैन ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए नियमानुसार दुकानों और अन्य जमीन अलॉट करने की बात कही है।
विज्ञापन

दोपहर दो बजे वाइस चेयरमैन दीपक श्योराण, पार्षद कुलदीप गांधी व विरेंद्र पप्पू ने नप कार्यालय में प्रेसवार्ता की। दीपक श्योराण ने कहा कि 22 फरवरी को आयोजित बैठक में पार्षदों की सहमति के बिना चेयरमैन ने नगर परिषद की अलग-अलग जगहों पर करीब दो एकड़ जमीन अपने चहेतों को वार्षिक और मासिक किराये की लीज पर दे दी। 21 दुकानें वाल्मीकि बस्ती के समीप मुख्य सड़क पर बनाई गई हैं। इनमें से कुछ दुकानें तो नप कर्मचारियों और पार्षदों के बेटों और परिजनों को अलॉट की गई हैं। इन दुकानों की अलॉटमेंट के लिए न तो खुली बोली हुई और न ही इस संबंध में अखबार में विज्ञापन दिया गया। मेज के नीचे 21 दुकानों की अलॉटमेंट कर दी गई। इन दुकानों का किराया भी बेहद कम तय किया गया है।
वाइस चेयरमैन और दोनों पार्षदों ने कहा कि चेयरमैन ने अपने गांव के लोगों के अलावा रावलधी निवासी एक व्यक्ति और अविश्वास प्रस्ताव में साथ देने वाले एक पार्षद के बेटे और भाई के नाम अलॉट की है। नप अधिकारियों की भी इसमें मिलीभगत रही।
विज्ञापन

ये भी लगाए पार्षदों ने आरोप
- नप की जमीन खसरा नंबर 115/21 पर 12 मरला जमीन जिम बनाने के लिए अपने एक रिश्तेदार को 25 हजार रुपये सालाना लीज पर दे दी।
- चेयरमैन ने नो-पार्किंग जोन में खड़े वाहनों को जब्त करने के लिए जो टोय वैन हायर की है उसमें टेंडर प्रक्रिया न करके मनमर्जी से रेट तय किए हैं।
- दो जगहों पर चेयरमैन ने अपने चहेतों को वीटा बूथ खोलने के लिए 1500 रुपये प्रतिमाह किराये पर जमीन दी है।
आरोप बेबुनियाद, तीनों रखते हैं मुझसे राजनतिक द्वेष: चेयरमैन
तीनों पार्षद मुझसे राजनीतिक द्वेष रखते हैं। इसलिए अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। नप की करोड़ों की जमीन से हमने वाइस चेयरमैन के परिवार का कब्जा छुड़वाया है। अभी और जमीन छुड़वाई जानी है। इसके तहत वाइस चेयरमैन मुझसे द्वेष रखते हैं। दुकानों और जगह की अलॉटमेंट नियमानुसार की गई है और पार्षदों की सहमति से ही ये प्रस्ताव पास किए गए हैं। जिन्हें दुकानें दी गई हैं उनके आवेेदन हमारे पास आए थे।
विज्ञापन

संजय छपारिया, चेयरमैन, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें