फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बांग्लादेश में हिंदुओं के उत्पीड़न पर विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ताओं में रोष

Tue, 03 Dec 2024 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
ज्ञापन सौंपने के लिए पहुंचे विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष रोशनी शर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने बांग्लादेश में हिंदू उत्पीड़न रोकने व इस्कॉन मंदिर प्रमुख चिन्मय कृष्ण दास प्रभु की रिहाई को लेकर उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा है।
ज्ञापन के माध्यम से अवगत करवाया है कि पिछले पांच महीने से बांग्लादेश में हिंदुओं पर सामूहिक हमले, संपत्ति की लूट, मार-काट, मंदिर की मूर्ति तोड़ना, महिला व बच्चों के साथ अमानवीय अत्याचार हो रहे हैं। इस अमानवीय कृत्य को रोकने के लिए बांग्लादेश प्रशासन कोई प्रयास नहीं कर रहा है। परिणामस्वरूप अनेकों हिंदू अल्पसंख्यक मारे जा चुके हैं। करोड़ों रुपये की संपत्ति लूट ली गई है।
विज्ञापन

अब इस्कॉन मंदिर मुख्य पुजारी चिन्मय कृष्ण दास को अकारण गिरफ्तार कर इस्कॉन जैसी धार्मिक व सेवाभावी संस्था को प्रतिबंधित किया जा रहा है। ज्ञापन में कहा गया कि बांग्लादेश में हिंदुओं के सामूहिक दमन को रोकने के लिए भारत सरकार गंभीर कार्रवाई करे और भारत सरकार बांग्लादेश पर दबाव बनाए।
विज्ञापन

ज्ञापन सौंपने वालों में परिषद के उपाध्यक्ष डाॅ. सुभाष जैन, राजरानी राजपूत, दुर्गावती संयोजिका निशा शर्मा, पूर्व पार्षद रविंद्र गुप्ता, अधिवक्ता ममता शर्मा, विनोद नगर पार्षद, कोषाध्यक्ष मुकेश, भास्कर वशिष्ठ, अशोक जांगड़ा, भूपेंद्र कौशिक, जयवीर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें