फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: जीतपुरा में पशु चिकित्सालय भवन जर्जर, सुविधाएं गौण

Mon, 18 Mar 2024 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
 जीतपुरा का जर्जर पशु चिकित्सालय। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बाढड़ा। गांव जीतपुरा में पशु चिकित्सालय भवन पिछले लंबे से जर्जर है। इसके चलते स्टाफ को गांव की चौपाल में बैठकर कार्य करना पड़ रहा है। सुविधाओं के अभाव से पशुपालकों को निजी चिकित्सकों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पशुपालक राजेंद्र, बिजेंद्र, रामफल, कुलदीप व संजय आदि ने बताया कि जर्जर भवन को लेकर कई बार विभाग व राज नेताओं को अवगत करवा चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ हैं। पशुपालकों को पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। पशुपालकों का कहना है कि पशुओं के बीमार होने पर निजी चिकित्सकों से उपचार करवाना पड़ रहा है, जो महंगा पड़ता है। उन्होंने कहा कि एक तरफ तो पशुओं को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाने की बात की जा रही है वहीं, दूसरी ओर अस्पताल भवनों की सुध तक नहीं ली जा रही है। सरकार को अस्पताल भवन का निर्माण करवाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें