फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बुजुर्ग खिलाड़ी रामकिशन शर्मा के पदकों का तिहरा शतक

Wed, 31 Dec 2025 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
बुजुर्ग खिलाड़ी रामकिशन शर्मा।
विज्ञापन
बाढड़ा (चरखी दादरी)। स्थानीय निवासी वयोवृद्ध खिलाड़ी रामकिशन शर्मा ने दिल्ली में पांच स्वर्ण पदक जीते हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने पदकों का तिहरा शतक पूरा कर लिया है। इससे पहले उन्होंने जीजेयू हिसार में आयोजित स्टेट मास्टर एथलेटिक्स में भी चार पदक जीते थे।
विज्ञापन

संयुक्त भारतीय खेल फेडरेशन की ओर से 26 से 28 दिसंबर तक दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में 13वें नेशनल गेम्स आयोजित किए गए। इन खेलों में रामकिशन शर्मा ने 400 मीटर दौड़, 60 मीटर दौड़, 60 मीटर बाधा दौड़, लंबी कूद और त्रिकूद में पांच स्वर्ण पदक जीते।
शर्मा ने कहा कि उम्र कभी भी खेल के प्रति जुनून और मेहनत की राह में बाधा नहीं बनती। मेहनत, अनुशासन और लगन से हर मुकाम पाया जा सकता है। पदकों का तिहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ी शर्मा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 300 पदक जीत चुके हैं। इसके बावजूद प्रदेश सरकार की ओर से शर्मा को सरकारी मदद नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन

पूर्व चेयरमैन सुनील शर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुंदरपाल, पूर्व अध्यक्ष रामकिशन फौजी, राजेश कुमार, सुरेश कुमार, व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष संदीप सिंटी ने रामकिशन को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें