फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बुजुर्ग एथलीट रामकिशन ने जीते चार स्वर्ण पदक

Mon, 11 Nov 2024 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
यूपी के अमेठी में आयोजित नेशनल वेटरन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रामकिशन शर्मा को सम्मानित करते आय
विज्ञापन
अमेठी में आयोजित नेशनल वेटरन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सहभागिता कर भांडवा निवासी बुजुर्ग खिलाड़ी ने चमकाया जिले का नाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। गांव भांडवा निवासी बुजुर्ग धावक रामकिशन शर्मा ने यूपी के अमेठी में आयोजित नेशनल वेटरन एथलेटिक्स चैंपियनशिप की अलग- अलग स्पर्धाओं में चार स्वर्ण पदक जीते हैं। स्पर्धा में 20 राज्यों के एक हजार से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया।
आठ से 10 नवंबर तक आयोजित चैंपियनशिप में रामकिशन शर्मा ने 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर रिले दौड़ व शाॅट पुट में स्वर्ण पदक जीते हैं। अब तक रामकिशन शर्मा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छह स्वर्ण पदक, राष्ट्रीय स्तर पर 146 स्वर्ण व 25 रजत पदक जीत चुके हैं। राज्यस्तर पर उन्होंने 80 स्वर्ण और पांच कांस्य पदक हासिल किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस उपलब्धि के चलते प्रदेश सरकार उनको स्टेट अवाॅर्ड से सम्मानित कर चुकी है। पदक जीतने पर सांसद धर्मबीर सिंह, विधायक उमेद पातुवास, विधायक सुनील सांगवान, पूर्व विधायक सुखविंद्र, जिला परिषद चेयरमैन मंदीप डालावास, सहकारी बैंक चेयरमैन सुधीर चांदवास, ब्राह्मण सभा अध्यक्ष मास्टर अमरचंद चैहड़, महासचिव अतर सिंह भांडवा, कोषाध्यक्ष सीताराम शर्मा ने बधाई दी है।



फोटो -23
यूपी के अमेठी में आयोजित नेशनल वेटरन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रामकिशन शर्मा को सम्मानित करते आयोजक। स्रोत : स्वयं



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें