चरखी दादरी। पशुपालन विभाग के उप निदेशक डाॅ. जसवंत जून ने कहा कि करीब दो सौ संक्रामक बीमारियां ऐसी हैं, जो पशु से इंसान में और इंसान से पशु में फैल सकती हैं। इन बीमारियों से बचाव के लिए पालतू पशुओं का समय पर वैक्सीनेशन होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि फ्रांस के वैज्ञानिक लुइस पास्चर ने रैबीज के इंजेक्शन का सफल परीक्षण किया था। आदमी को पशुओं का पालन-पोषण करते हुए विशेष सावधानी रखनी चाहिए। इन दिनों पर्यावरण प्रदूषण, रासायनिक खेती आदि के कारण संक्रमण फैलने का खतरा अधिक रहता है। बीमार पशुओं की वजह से ब्रुसोलिसस, एसएआरएस, लेप्टोस्पायरोसिस आदि रोग होने का खतरा बना रहता है। इनसे बचाव के लिए किसान अपने पशुओं का समय पर टीकाकरण करवाएं। संवाद
फोटो 03
पशुपालक के घर में बंधी भैंस। संवाद