फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: ओलावृष्टि से 15 हजार पौधों को पहुंचा नुकसान, यूरिया का छिड़काव शुरू

Fri, 03 Jan 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
- जिले में हरियाली बढ़ाने के लिए मानसून सीजन में किया गया था पौधरोपण, ओलावृष्टि की पड़ी थी पौधों पर मार, अब वन विभाग ने ग्रोथ के लिए यूरिया खाद छिड़कने की योजना की तैयार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिले में शनिवार देर रात हुई ओलावृष्टि की चपेट में आने से वन विभाग की ओर से रोपित किए गए 15 हजार पौधों को नुकसान पहुंचा है। अब विभाग ने इन पौधों के विकास के लिए यूरिया खाद का छिड़काव शुरू कर दिया है। अधिकारियों का तर्क है कि यूरिया खाद ओलावृष्टि की चपेट में आने वाले नवरोपित पौधों के लिए संजीवनी बनेगी।
जिले में प्रदूषण का स्तर कम और हरियाली बढ़ाने के लिए वन विभाग हर साल पौधरोपण करता है। पिछले तीन सालों में विभाग की ओर से करीब आठ लाख से अधिक पौधे रोपित किए हैं। गत मानसून सीजन में भी विभाग ने जिले में तीन लाख पौधे रोपित किए थे। वहीं, शनिवार रात हुई ओलावृष्टि का नवरोपित 15 हजार पौधों पर बुरा असर पड़ा। पौधों में हुए नुकसान की भरपाई के लिए वन विभाग के अधिकारी प्रयास कर रहे हैं। उच्चाधिकारियों के आदेश पर इन पौधों में यूरिया खाद का छिड़काव शुरू करवा दिया है। जल्द ही सभी पौधों को कवर करते हुए यूरिया खाद डालने की कवायद पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद इन पौधों का विकास होगा।
विज्ञापन


- तीन साल में तीन लाख से अधिक पौधे हुए नष्ट
जिला वन विभाग के अधिकारियों के निर्देशानुसार कर्मचारी हर साल मानसून सीजन के लिए सरकारी नर्सरियों में पौधे तैयार करते हैं। सीजन की पहली बारिश के साथ रोपण शुरू कर दिया जाता है। वहीं, हर साल 30 से 35 प्रतिशत पौधे सूख जाते हैं। पिछले तीन सालों की अगर बात करें तो करीब तीन लाख पौधे पेड़ नहीं बन पाए हैं।

यूरिया खाद का यह होगा फायदा

वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस सीजन में धूप नहीं निकल रही है। इसके चलते पौधों में नाइट्रोजन की कमी भी बन जाती है। यूरिया खाद का छिड़काव करने से पौधों को नाइट्रोजन की खुराक मिल सकेगी। इससे पौधे अपनी जड़ें मजबूत कर धरती से पोषक तत्व लेकर विकास कर सकेंगे।
वर्सन:
हमने सभी खंडों के वन रक्षकों को ओलों से प्रभावित पौधों में यूरिया खाद का छिड़काव करने के दिशा-निर्देश दे दिए हैं। इससे ओलावृष्टि की चपेट में आए पौधे जल्द विकास कर सकेंगे।
विज्ञापन

-हेमंत पारिक, जिला रेंज अधिकारी, वन विभाग


फोटो:12
ओलावृष्टि की चपेट में आए पौधों में यूरिया खाद का छिड़काव करते वन विभाग के कर्मचारी। संवाद

फोटो: ओलों की चपेट में आए पौधे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें