फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: यूरिया खाद के पहुंचे 13500 बैग पैक्स समितियों पर हुआ वितरण

Wed, 01 Jan 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। जिले में मंंगलवार को यूरिया खाद के 13500 बैग पहुंच गए। खाद पैक्स समिति कार्यालयों व प्राइवेट दुकानों पर बिक्री के लिए भेजी गई है। इस समय बारिश होने की वजह से किसान फसल में यूरिया का छिड़काव कर रहे हैं। मंगलवार को 630 एमटी यूरिया पहुंचते ही बैग वितरण शुरू कर दिया गया।
जिले में 16 पैक्स समितियां हैं। इनके माध्यम से खाद का वितरण किया जा रहा है। प्राइवेट विक्रेताओं को खाद के बैग भेजे गए हैं। यूरिया की खपत का इस समय अंतिम दौर चल रहा है। 15 दिन बाद यूरिया की इतनी खपत नहीं रहेगी। किसान गेहूं में पहली व दूसरी सिंचाई में यूरिया का छिड़काव करते हैं। सरसों में एक ही बार पहली सिंचाई के समय छिड़काव किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूरिया की कुछ दिन के अंतराल के बाद आवक हो रही है। इस समय बारिश होने पर मांग थोड़ी और बढ़ गई है। हालांकि, वितरण के दौरान किसानों की इतनी भीड़ देखने में नहीं आ रही है। जिले में सरसाें का रकबा 55 हजार व गेहूं की बिजाई करीब 45 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें