चरखी दादरी। गांव द्वारका स्थित राजकीय स्कूल मैदान में जिलास्तरीय लैक्रॉस ट्रायल आयोजित किया गया। इसमें जिले के 35 लड़के 30 लड़कियों ने भाग लिया। अंत में 14 लड़के व 14 लड़कियों का चयन किया गया।
जनवरी 4 व 5 को जींद में राज्यस्तरीय सीनियर लैक्रॉस चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए जिला लैक्रॉस एसोसिएशन की ओर से टीम चयन के लिए ट्रायल आयोजित किया गया। जिले के विभिन्न हिस्सों से खिलाड़ी भाग लेने के लिए पहुंचे।